Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा के झूठ से परेशान हुईं गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी, किया ब्रेकअप!

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (16:52 IST)
बिग बॉस-13 के ‘संस्कारी प्लेब्वॉय’ पारस छाबड़ा अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पारस पहले से ही आकांक्षा पुरी संग रिलेशनशिप में हैं, इसलिए शो में माहिरा शर्मा संग उनकी बढ़ती नजदीकियों पर लोग सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, आकांक्षा हमेशा यह कहती नजर आईं कि ये सब पारस का गेम प्लान है, लेकिन वह अब पारस-माहिरा की नजदीकियों से थोड़ी नाराज होने लगी थीं। अब पारस ने ऐसी बात कह दी है कि आकांक्षा के सब्र का बांध टूट चुका है।
 


दरअसल, पारस ने बीते ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान के सामने कहा कि वे कई बार आकांक्षा के साथ ब्रेकअप करने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन आकांक्षा उससे दूर होने को तैयार ही नहीं होती हैं। पारस ने यह भी कहा कि वे अकांक्षा को कहकर आए थे कि अगर उन्हें घर में कोई मिल गया तो कुछ भी हो सकता है।
 


जब सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया कि पारस के लिए आने वाली सारी चीज़ें - कपड़े, जूते, परफ्यूम- आकांक्षा ही भेजती हैं, यहां तक कि उसके फ्लैट का किराया भी आकांक्षा ही देती हैं, तो पारस ने कहा कि वे आकांक्षा द्वारा उन पर किए गए खर्चों को बिग बॉस से मिलने वाले पैसों से चुका देंगे।
 
इसके बाद आकांक्षा पुरी के नए पोस्टों ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या आकांक्षा, पारस से ब्रेकअप करने की ओर इशारा कर रही हैं?
 
आकांक्षा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, ‘अंत में, मैं यह कहना चाहती हूं कि मैंने वह सब किया जो मैं कर सकती थी, मैंने अपना बेस्ट दिया।’

<

In the end, I want to be able to say, I gave it all I could, I gave it my best #timetofly #beingme #akankshapuri pic.twitter.com/HHzljKdl4E

— Akanksha Puri (@puri_akanksha) January 18, 2020 >
रविवार को आकांक्षा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘मैं अपनी बाकी बची जिंदगी को अपनी जिंदगी का बेस्ट बनाना चाहती हूं।’

<

I want to make the rest of my life .. the best of my life !! #goodmorning pic.twitter.com/DjZCx3HzvL

— Akanksha Puri (@puri_akanksha) January 20, 2020 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख