Hanuman Chalisa

Bigg Boss 13 : हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने बारे में खोले ऐसे राज कि रश्मि-शहनाज़ रह गए दंग

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 (18:00 IST)
अपने बिंदास रवैये और मुखर व्यवहार के जरिये पहचान बनाने वाले हिंदुस्तानी भाऊ ने बिग बॉस 13 के घर के साथ-साथ बाहर भी कई दिल जीते हैं। 
 
वूट (VOOT) के अनसीन अनदेखा के नवीनतम क्लिप में उन्हें रश्मि देसाई को गुस्से को नियंत्रित करने और एक गेम खेलने के बारे में समझाने और सलाह देते हुए देखा जा सकता है। 
 
भाऊ कहते हैं "मैं 12 साल का था तब से खोपड़ी चला के यहां पहुंचा हूं।" रश्मि द्वारा पूछताछ करने पर वह बताते हैं, ''मैं 11 साल का था तब से काम कर रहा हूं। 
 
पहले जिमखाना में बॉलबॉय का काम किया, ट्रेन में अगरबत्ती बेचा, लेडीज बार में थाली धोया, छोटू का काम किया, लेकिन पगार (वेतन) नहीं मिलता था। 
 
जो खाना बचते था वो थैली (पॉलीथिन बैग) में डालके घर पे लाता था। बहुत काम किया। दुनियादारी देखी है। मैं लोगों को पहचानता है। किस की औकात किधर है जानता है।'' 
 
रश्मि और शहनाज़ दोनों इस रहस्योद्घाटन से आश्चर्य में पड़ जाते हैं। रश्मि पूछ बैठती है मेरे बारे में बताओ। इस पर भाऊ कहते हैं- 'तेरे को नहीं समझा है मैं अभी तक। तेरी कसम नहीं समझा।' 
 
इस पर रश्मि कारण पूछती है। तो भाऊ कहते हैं- 'पर एक बात है, तू दिल की साफ है, पर तेरा खेल नहीं समझ आया अभी तक।' इस पर रश्मि टोकती है- 'खेल तो है ही नहीं। सीधा चलो तो सीधा।' 
 
इस पर हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं कि रश्मि की अपनी ही दुनिया है। वह जब खेलती है जब जरूरी होता है। 'तू टॉप 5 में है और गेम खेलते समय गुस्सा नहीं होना। ये समझ की मैं तेरे को गुरुमंत्र दे रहा हूं बड़ा भाई समझ के। जितना वो सामने वाला चिढ़ाएगा और तू चिढ़ कर गुस्सा नहीं होना।' 
 
लगता है कि हिंदुस्तानी भाऊ के रूप में रश्मि को नया गुरु मिल गया है। उम्मीद है कि भाऊ की सलाह रश्मि गंभीरता से लेगी और खेल में आगे बढ़ेगी। 
 
घर में और क्या-क्या चल रहा है ये आप वूट अनसीन अनदेखा पर देख सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानू पहुंची धर्मेन्द्र को अंतिम बिदाई देने

जब धर्मेंद्र को पहली बार मिला अवॉर्ड, खुशी से आंखों में आ गए आंसू

गोविंदा ने क्यों दी थी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धर्मेन्द्र की फोटो?

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत, धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख