बिग बॉस 13 की शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर बंदूक की नोंक पर रेप करने का आरोप

Webdunia
गुरुवार, 21 मई 2020 (13:23 IST)
बिग बॉस 13 के जरिये रातों-रात लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया हुआ है। 
 
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस पर शहनाज़ और उनके पिता की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
 
बताया जा रहा है कि यह घटना 14 मई 2020 की है जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में 19 मई 2020 को दर्ज कराई है। 
 
जालंधर की महिला के अनुसार वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख सिंह के घर गई थीं। उसका बॉयफ्रेंड वहीं रहता है। 
 
जब पीड़िता संतोख सिंह के घर पहुंची तो संतोख सिंह ने बॉयफ्रेंड से मिलवाने के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद बंदूक की नोंक पर उससे रेप किया। संतोख सिंह फरार है और पुलिस को उसकी तलाश है। 
 
गौरतलब है कि संतोख सिंह बिग बॉस 13 में भी नजर आए थे। वे अपनी बेटी से मिलने इस शो में पहुंचे थे। संतोख सिंह गिल की दो संतान हैं - शेहबाज बादशाह और शहनाज गिल। 

सम्बंधित जानकारी

कान फिल्म फेस्टिवल में इंदौर की डॉ. निकिता कुशवाह का शानदार डेब्यू, रह चुकीं मिसेज यूनिवर्स की रनरअप

सितारे जमीन पर के ट्रेलर से मिली जिंदगी जीने की ये 5 सीखें, जो दिल को छू जाएगी

हरियाणा की यूट्यूबर पर लगा पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप, जानिए कौन हैं ज्योति मल्होत्रा

नुसरत भरूचा हुई थीं स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए शॉर्टलिस्ट, इस वजह से हो गईं रिजेक्ट

द रॉयल्स में सबसे बड़ा सरप्राइज निकलीं नोरा फतेही, शानदार अभिनय को दर्शकों ने किया खूब पसंद

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख