Bigg Boss 14 : राखी सावंत से लेकर अर्शी खान तक, इन सितारों की शो में होगी एंट्री

Webdunia
रविवार, 29 नवंबर 2020 (18:19 IST)
'बिग बॉस 14' में हर दिन हैरान करने वाले ट्वीस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ दर्शकों की उत्सुकता भी काफी बढ़ती जा रही है। अब शो को और दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कुछ नए सदस्यों की एंट्री होने जा रही हैं। जिन्हें लेकर आधिकारिक तौर पर भी ऐलान कर दिया गया है।

 
'बिग बॉस 14' में वह सदस्य कदम रखने जा रहे हैं जिन्हें कभी इसी शो की वजह से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने में मदद मिली थी। राखी सावंत, मनु पंजाबी, कश्मीरा शाह, विकास गुप्ता, राहुल महाजन और अर्शी खान की शो में एंट्री होने वाली है। 
 
इन छह सितारों के नामों का ऐलान करते हुए कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बिग बॉस के इतिहास में नहीं देखा होगा आपने ऐसा ट्वीस्ट! आ रहे हैं मास्टरमाइंड विकास गुप्ता लेकर अपने पांच चैलेंजर्स को, बिग बॉस 14 के घर में! क्या आप तैयार हैं एक तहलका भरा सीजन देखने को?' 
 
राहुल महाजन जहां कंटेस्‍टेंट को बताएंगे कि एक रीयल गेम कैसे खेल जाता है, वहीं मास्‍टरमाइंड विकास गुप्ता अपने दांव पेंच से दिखाएंगे कि खेल का असली राजा कौन है। राखी सावंत 13 साल बाद शो में वापस नजर आएंगी। मनु पंजाबी मशहूर हस्तियों को कड़ी टक्कर देने के लिए घर के अंदर फिर दिखेंगे। जबकि कश्मीरा शाह प्रतियोगियों को दिखाएंगी कि किस खेल को कैसे खेला जाए। दूसरी ओर अर्शी खान शो में लोगों को इंटरटेन करेंगी।
 
बता दें कि बिग बॉस में राखी सावंत और कश्मीरा शाह को सबसे पहले एपिसोड में ही देखा गया था। जबकि राहुल महाजन सीजन 2, मनु पंजाबी सीजन 10, विकास गुप्ता और अर्शी खान सीजन 11 में दिखे थे। इनमें से कोई भी सदस्य सीजन का विजेता तो नहीं रहा लेकिन इन सभी ने अपने सीजन्स में बिग बॉस के घर में खूब हंगामा मचाया था।
 
गौरतलब है कि बीते एपिसोड में सलमान खान ने ऐलान किया था कि इस बार शो का फिनाले जनवरी में नहीं, बल्कि अगले सप्ताह ही होगा। अब केवल चार सदस्य ही फिनाले की जंग में आगे बढ़ेंगे। ऐसे में सभी परेशान हैं कि वह चार सदस्य कौन होंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख