Bigg Boss 15 : प्रतीक सहजपाल की हरकत से नाराज हुए सलमान खान, लगाई क्लास

Webdunia
शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (11:45 IST)
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन प्रतीक सहजपाल ने टास्क जीतने के लिए सारी हदें पार कर दी थी। 

 
प्रतीक ने जंगवासियों के बाथरूम का लॉक तोड़ दिया था। प्रतीक ने जिस समय ये किया था उस समय विधि पांड्या अंदर नहा रही थीं। प्रतीक की इस हरकत पर उन्हें घरवालों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी मगर इसका उन पर कोई असर नहीं हुआ था।
 
प्रतीक की इस हरकत से सलमान खान भी उन पर भड़क गए हैं। हाल ही में वीकेंड का वार का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो में सलमान खान प्रतीक सहजपाल की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।
 
प्रोमो में सलमान खान गुस्सा होते हुए कह रहे हैं, प्रतीक तुम बेवकूफ लग रहे हो। कोई अगर ये कहता है मेरी मां और बहन बाथरूम में होती तब भी मैं यही करता गेम के लिए। मतलब गेम मां और बहन से बढ़कर है। विधि अगर चाहती तो आपकी धज्जियां उड़ा सकती थी। अगर मेरी बहन होती तो मैं कुछ गलत कर देता।
 
बता दें कि प्रतीक सहजपाल को बिग बॉस ओटीटी में काफी पसंद किया गया था। बिग बॉस 15 के घर में शुरुआत से ही प्रतीक का एंग्री अवतार देखने को मिल रहा है। वॉशरूम का लॉक तोड़ने से पहले प्रतीक घर के शीशे का दरवाजा भी तोड़ चुके हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख