Biodata Maker

बिग बॉस 16 : फिनाले से पहले शिव ठाकरे को मिला बड़ा ऑफर, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में आएंगे नजर!

WD Entertainment Desk
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (11:52 IST)
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है। शो का फिनाले 12 फरवरी को होने जा रहा है। फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालिन भनोट और अर्चना गौतम पहुंचे हैं।

 
प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि इस बार कौन यह शो जीतता है इसका खुलासा फिनाले की रात हो ही होगा। लेकिन इससे पहले शिव ठाकरे के हाथ बड़ा ऑफर लग गया है। रोहित शेट्टी ने शिव ठाकरे को 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ऑफर दिया है। 
 
'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है। वीडियो में रोहित शेट्टी सभी कंटेस्टेंट्स से खतरनाक स्टंट कराते दिख रहे हैं। इसके बाद वो कहते हैं आप में से किसी एक को खतरों के खिलाड़ी में जाने का मौका मिलेगा।  
 
खबरों के अनुसार रोहित शेट्टी ने शिव ठाकरे को खतरों के खिलाड़ी के लिए सेलेक्ट कर लिया है। वहीं शिव के अलावा अर्चना गौतम का नाम भी सामने आ रहा है। रोहित 'खतरों के खिलाड़ी' के पहले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में करने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे गोविंदा, बताया किस वजह से बिगड़ गई थी तबीयत

श्वेता तिवारी ने फिर मचाया इंटरनेट पर तहलका, सिजलिंग अदाओं से जीता दिल

टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल: कृति सेनन संग टेक देने के लिए काजोल को पहनना पड़ी थी स्पेशल हील्स

दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद मीका सिंह ने रद्द किया अपना म्यूजिक इवेंट, धुरंधर का ट्रेलर भी हुआ पोस्टपोन

इंडियन आइडल 16: जसपिंदर नरूला ने याद किया पहला गाना जिसे उन्होंने एक ही टेक में किया था रिकॉर्ड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख