Bigg Boss 17 : ईशा मालवीय ने मनारा चोपड़ा को कहा बार डांसर, एक्ट्रेस बोलीं- वे इज्जत से पैसे कमाती हैं

हाल ही में हुए टॉर्चर टास्क के बाद कंटेस्टेंट दो गुट में बंट गए हैं

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (12:14 IST)
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के घर में जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। हाल ही में हुए टॉर्चर टास्क के बाद कंटेस्टेंट दो गुट में बंट गए हैं। हर कोई एक दूसरे पर इल्जाम लगाते दिख रहा है। वहीं अभी दोस्त रही मनारा चोपड़ा और ईशा मालवीय भी एक दूसरे की दुश्मन बन गई हैं।
 
लेटेस्ट एपिसोड में देखने के लिए मिला कि गार्डन एरिया में एक तरफ मुनव्वर, अभिषेक, मनारा और अरूण बैठे हुए हैं और दूसरी तरफ अंकिता, ईशा, विक्की और आयशा हैं। इस दौरान ईशा बार-बार मनारा को बोलती हैं कि वह दूसरों का हाथ पकड़कर फिनाले वीक तक पहुंची हैं। 
 
इस पर मनारा ईशा को चिढ़ाने के लिए डांस करने लगती हैं। तभी ईशा मनारा को 'बार डांसर' कह देती हैं। ईशा कहती हैं, 'ऐ बार डांसर छी।' इस पर मनारा अभिषेक से कहती हैं, 'ओ माय गॉड, ये गलत नहीं है क्या?' अभिषेक मनारा को सपोर्ट करते हुए कहते हैं, यहां ये फालतू चीजें मत बोलो। वो लोग भी मेहनत की कमाई करते हैं।' 

ALSO READ: रामायण के लक्ष्मण को नहीं मिल रहा अयोध्या में होटल रूम, सुनील लहरी बोले- श्रीराम ने बुलाया है तो...
 
ईशा बोलती हैं, आप स्टैंड लेने आ रहे हैं। इसपर अभिषेक कहते हैं, मैं स्टैंड नहीं ले रहा हूं। आपको सिर्फ बता रहा हूं कि ये गलत है। 
 
वहीं मनारा कहती हैं, 'बार डांसर भी इज्जत से पैसे कमाती हैं।' मनारा के फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का सपोर्ट कर रहे हैं। वे ईशा मालवीय के इस स्टेटमेंट के बाद अब मनारा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर JUSTICE FOR MANNARA ट्रेंड कर रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख