Biodata Maker

Bigg Boss 18 : फिनाले से पहले होने जा रहा डबल एविक्शन, एक्स पर ट्रेंड हुईं श्रुतिका अर्जुन

WD Entertainment Desk
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (13:26 IST)
सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। घर में अब केवल 9 कंटेस्टेंट बचे हैं। वहीं बिग बॉस डबल एविक्शन की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है मिड वीक में बिग बॉस एक कंटेस्टेंट को बेघर करहंगे। वहीं दूसरे कंटेस्टेंट को वीकेंड का वार के दौरान बाहर किया जाएगा।
 
इस हफ्ते इविक्शन के लिए 3 लोग नॉमिनेट किए गए हैं। बीते दिन रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन ने एविक्शन का टास्क खेला जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ये तीनों कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं। इन तीनों में से एक कंटस्टेंट मिड वीक में एविक्ट हो जाएगा। 
 
इसी बीच श्रुतिका अर्जुन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। जब से श्रुतिका अर्जुन के पति बिग बॉस 18 के सेट पर आए तब से ही उनका गेम काफी बदल गया है। वहीं ट्रेंड में लोगों ने श्रुतिका को मासूमियत या माइंडगेम जैसे सावालों के घेरे में उलझा दिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shrutika Arjun Raaj (@shrutika_arjun)

ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड में श्रुतिका अर्जुन को अब तक सबसे कम वोट्स मिले हैं। रजत दलाल की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सपोर्ट कर रही है। वहीं रजत के बाद लोगों ने चाहत पांडे को सबसे ज्यादा वोट दिए हैं। ऐसे में चाहत दूसरे नंबर पर हैं। इसका मतलब ये है कि अगर ऐसा ही रहा तो श्रुतिका का सफर बिग बॉस में खत्म हो जाएगा।
 
'बिग बॉस 18' के घर में श्रुतिका अर्जुन अपनी लाउड आवाज और प्वाइंट को घुमा फिराकर रखने के साथ उनके बचकाने अंदाज में बात करने के तरीके को लेकर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। घर के अंदर जहां कई लोगों ने उनकी इस आदत से इरिटेशन होती है तो वहीं घर के बाहर कई लोगों को उनका ये अंदाज काफी क्यूट लगता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का सच गहराया, असम सरकार ने जांच के लिए गठित की एसआईटी

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर इमोशनल हुईं रानी मुखर्जी, दिवंगत पिता को किया समर्पित

फिल्म इंडस्ट्री के स्टाइल आइकॉन थे फिरोज खान, अपनी शर्तों पर करते थे काम

48 साल की उम्र में भी कुंआरी हैं दिव्या दत्ता, दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान

बिग बॉस के घर में लेस्बियन कपल ने की सगाई, एक दूसरे को किया लिपलॉक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख