Dharma Sangrah

Bigg Boss 18 : एकता कपूर ने लगाई बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना की क्लास, बोलीं- काम का घमंड किसको दिखा रहे हैं?

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (12:22 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट के बीच गाली-गलौज से लेकर हाथापाई तक देखने को मिल रही है। वहीं इस वीकेंड का वार एपिसोड को सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी और एकता कपूर होस्ट करते नजर आने वाले हैं। 
 
शो में एकता कपूर कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाने वाली हैं। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें एकता कपूर बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना को फटकार लगाती दिख रही हैं। उन्होंने चाहत पांडे और रजत दलाल को भी नहीं बख्शा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

एकता कपूर कहती हैं, विवियन मुझे इतना तो हक है कि आपको लॉन्च करने के बाद आपसे कुछ सवाल मैं खुद कर सकती हूं। अगर आपने 8-10 साल काम किया तो क्या? तो क्या? घर के सारे लोग आपको कुर्सी पर बैठा दें?' ये सुनकर विवियन अपनी सफाई में कहते हैं कि ऐसा उन्होंने कभी नहीं कहा।
 
इसके बाद एकता कपूर विवियन पर भड़कते हुए कहती हैं, तो ये काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं? विवियन घर की बातचीत से दूर भागता है। तो अगर ऐसे ही करना है तो 8-10 साल बाद आप क्यों आए बिग बॉस में?
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसके बाद एकता कपूर ने चाहत पांडे को भी फटकार लगाई। चाहत हमेशा ये कहती हैं कि एक लड़की को ऐसा कैसे बोला, मैं एक लड़की हूं। इसपर एकता ने कहा, मैं इस मुद्दे को उठाना चाहती हूं, जो मुझे बहुत बुरी तरह चुभ रहा है। आप एक लड़की नहीं हैं, आप यहां एक खिलाड़ी हैं। आप औरत और मर्द का प्रॉब्लम नहीं बना सकते। आप सारी औरतों के लिए बात करती हैं, लेकिन आप खुद के लिए लड़िए।
 
वहीं एकता कपूर रजत दलाल को कहती हैं, आप कोई बहुत बड़े तोप नहीं बन रहे हो। आप दरअसल दबाव दिखा रहे हो। अगर आपने मेरे पिता का नाम भी लिया होता तो मैं घर के अंदर आती आपको समझाने, दिखाने की क्या मतलब होता है उसका।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख