Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Netflix की वेब सीरीज 'न्याय- द जस्टिस कॉल' से एक्टिंग डेब्यू करेंगी Bigg Boss फेम सोमी खान

हमें फॉलो करें Netflix की वेब सीरीज 'न्याय- द जस्टिस कॉल' से एक्टिंग डेब्यू करेंगी Bigg Boss फेम सोमी खान
, शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (18:03 IST)
‘बिग बॉस 12’ की कंटेस्टेंट सोमी खान जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। खबर है कि वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस वेब सीरीज का नाम ‘न्याय- द जस्टिस कॉल’ है। इस सीरीज में शक्ति कपूर, जयाप्रदा, अमर उपाध्याय और किंशुक महाजन भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
 
रिपोर्ट के अनुसार, सोमी वेब सीरीज में एक पीड़िता की भूमिका निभाएंगी। सोमी सीरीज के लिए शूटिंग शुरू कर चुकी है और इसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। हालांकि, अभी तक इस वेब सीरीज पर सोमी खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SOMI KHAN (@somikhan_ks) on



गौरतलब है कि सोमी खान ने अपनी बहन सबा खान के साथ ‘बिग बॉस 12’ में एंट्री की थी। शो में रहने के दौरान सोमी ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। शो के बाद सोमी ने टीवी या बॉलीवुड में अपना करियर बनाने मंशा जाहिर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SOMI KHAN (@somikhan_ks) on



‘बिग बॉस 12’ के अन्य कंटेस्टेंट जैसे उनकी बहन सबा खान, रोमिल चौधरी और रश्मि बनिक पहले ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुके हैं।

सोमी खान हाल ही में अनूप जलोटा के म्यूजिक वीडियो ‘केसरिया बालम’ में ‘बिग बॉस 12’ के साथी-कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर के साथ नजर आई थीं। लेकिन अब जल्द ही उनके एक्टिंग डेब्यू का सपना भी पूरा होने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SOMI KHAN (@somikhan_ks) on

(फोटो साभार: Instagram/Somi Khan)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जबरिया जोड़ी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने असल जिंदगी में 'पकड़वा विवाह' करने वाले दूल्हे से की मुलाकात