Bigg Boss OTT 3 : शहनाज गिल ने रणवीर शौरी को भेजा डिजाइनर सूट, एक्टर ने कहा शुक्रिया

WD Entertainment Desk
रविवार, 21 जुलाई 2024 (16:25 IST)
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो में एक्टर रणवीर शौरी ने भी एंट्री की है। शो में उनके कपड़ों को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है। रणवीर शौरी ने बताया था कि वो चार जोड़ी कपड़े लेकर ही आए हैं, लेकिन उनके घर पर काफी महंगे और डिजाइनर्स कोट-पैंट हैं। 
 
वहीं अब रणवीर शौरी को 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने वीकेंड का वार के लिए डिजाइनर सूट भेजा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप में अनिल कपूर रणवीर से पूछते हैं कि आपके कपड़े किसने भेजे हैं। इस पर वह कहते हैं, मुझे जो जानकारी मिली है, शहनाज डिजाइनर हैं, उन्होंने भेजे हैं।
 
इसपर अनिल कपूर पूछते हैं, 'पर ये शहनाज कौन हैं आपको पता है कि नहीं?' इसके बाद रणवीर कहते हैं, 'अगर शहनाज गिल हैं, उनको मैं जानता हूं, लेकिन मुझे लगा था कि डिजाइनर्स के नाम हैं।' इसके बाद अनिल कंफर्म करते हैं कि उनके लिए शहनाज गिल ने ही कपड़े भिजवाए हैं। 
 
ये सुनकर रणवीर उनका आभार जताते हैं और सभी कंटेस्टेंट्स तालियां बजाते हैं। रणवीर शौरी को कपड़े भिजवाने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि जब शहनाज 'बिग बॉस 13' में थीं, तब उनके पास भी कपड़े नहीं होते थे। वो रश्मि देसाई से कपड़े मांगकर पहनती थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नितेश तिवारी की छिछोरे की रिलीज को 5 साल पूरे, यह 5 बातें फिल्म को बनाती हैं टाइमलेस क्लासिक

मुंबई में आयोजित हुआ इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स, कई सितारों ने की शिरकत

घर से भागकर मुंबई पहुंचे थे यश जौहर, कभी करते थे फोटोग्राफर की नौकरी

पहली गोली दुश्मन चलाएगा और आखिरी हम, बॉर्डर 2 में हुई दिलजीत दोसांझ की एंट्री

TIME100 AI की लिस्ट में शामिल हुए अनिल कपूर, एआई इमीटेशन के विरोध के योगदान के लिए किया गया सम्मानित

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख