Hanuman Chalisa

जानिए कौन हैं 'Bigg Boss OTT' की विनर दिव्या अग्रवाल, पहले भी जीत चुकी हैं रियलिटी शो

Webdunia
रविवार, 19 सितम्बर 2021 (10:36 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' को उसका विजेता मिल चुका है। इस शो का खिताब दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम किया है। दिव्या को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए की राशि भी मिली। दिव्या शो की शुरुआत से ही मजबूत प्रतियोगी थीं।

 
बाकी सभी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले दिव्या का 'बिग बॉस ओटीटी' का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। शो में कनेक्शन ना मिलने पर वे पहले दिन से ही बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई थीं। दिव्या हमेशा यह कहती दिखीं कि 'बिग बॉस' में आना उनकी चाहत है और अब ट्रॉफी जीतकर उन्होंने विजेता बनने का अपना सपना पूरा कर लिया।
 
इससे पहले दिव्या अग्रवाल कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। दिव्या एक एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। वो एलीवेट डांस इंस्टीट्यू नाम से अपनी खुद की डांस एकेडमी भी चलाती हैं। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत भी मॉडलिंग और डासिंग से की थी। 
 
दिव्या अग्रवाल ने 2015 में 'मिस नवी मुंबई' और 2016 में 'मिस इंडियन प्रिंसेस' और 'मिस टूरिज्म इंटरनेशनल इंडिया' का खिताब जीतकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में एमटीवी के स्प्लिट्सविला से की थी। इस शो से दिव्या को जबरदस्त पहचान मिली थीं। 
 
2018 में दिव्या ने एमटीवी के एस ऑफ स्पेस शो को जीता था। दिव्या ऑल्ट बालाजी क वेब सीरीज रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में भी नजर आ चुकी हैं। दिव्या अग्रवाल पर्दे पर अपनी बोल्ड इमेज के साथ-साथ निजी जिदंगी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। 
 
दिव्या बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा को डेट कर चुकी हैं। दोनों के रिलेशनशिप और ब्रेकअप ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दिव्या इन दिनों एक्टर वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में हैं। दिव्या से मिलने वरुण सूद बिग बॉस के घर में भी आए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

Awarapan 2 Teaser: दिशा पाटनी का सस्पेंस से भरा किरदार, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

एसएस राजामौली ने रचा इतिहास, फ्रांस के शीर्ष फिल्म संस्थान में मिली परमानेंट जगह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख