बिपाशा बसु ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, यह रखा नन्ही परी का नाम

WD Entertainment Desk
शनिवार, 12 नवंबर 2022 (17:05 IST)
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने 43 साल की उम्र में एक प्यारी सी बेटी को जन्म‍ दिया है। बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी फैंस संग साझा की है। 

 
बिपाशा बसु ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाते हुए नाम का भी खुलासा कर दिया है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने एक साझा पोस्ट में खुद को ब्लेस्ड बताया है। शेयर की गई तस्वीर में कपल अपने हाथों में अपनी नन्ही बेटी के पैर थामे नजर आ रहे हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ लिखा है, 12.11.22, देवी बसु सिंह ग्रोवर। हमारे प्यार और देवी मां के आशीर्वाद की साक्षात निशानी अब दुनिया में आ गई है और ये दिव्य है। बिपाशा और करण।
 
बिपाशा बसु और करण को हमेशा से एक बेटी की ख्वाहिश थी। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया था कि वह और करण एक बेटी चाहते हैं। उनकी तमन्ना है कि उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हो। 
 
बिपाशा बसु ने इस साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। बिपाशा प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर कर रही थीं।
 
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी रचाई थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विराट कोहली को डेट करने की अफवाहों पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चु्प्पी, अब्दुल रज्जाक संग शादी का भी बताया सच

रजनीकांत के छोटे फैंस को लगा झटका, सिनेमाघरों में देख पाएंगे कुली, फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

14 साल की बेटी सुकृति वेणी बांद्रेड्डी ने जीता नेशनल अवॉर्ड, पिता सुकुमार बोले- तुम पर बहुत गर्व करता हूं

महावतार नरसिम्हा ने रचा इतिहास, फिल्म ने दूसरे रविवार हिंदी में किया इतने करोड़ का कलेक्शन

स्टार प्लस पर मचेगी रक्षाबंधन की धूम, आ रहा स्टार परिवार: बहन का ड्रामा, भाई का स्वैग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख