Publish Date: Fri, 26 Feb 2021 (13:20 IST)
Updated Date: Fri, 26 Feb 2021 (14:34 IST)
बिपाशा बसु इन दिनों जम कर छुट्टियों का मजा ले रही हैं। भारत से दूर विदेश में समुंदर किनारे उनका सैर-सपाटा चल रहा है। फैंस फोटो और वीडियो देख काम चला रहे हैं।
दरअसल बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर का पिछले दिनों बर्थडे था। इस यादगार दिन को मनाने के लिए वे बाहर चले गए।
पानी देख बिपाशा का मन मचल जाता है। समुंदर में नहाती बिपाशा ने अपना वीडियो भी शेयर किया है। साथ ही कुछ फोटो भी शेयर किए हैं जिसमें बिपाशा हमेशा की तरह हॉट नजर आ रही हैं।