6 एक्टर्स संग अफेयर के बाद बिपाशा ने की थी शादी, पति की हो चुकी हैं पहले 2 शादी

Webdunia
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु 7 जनवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा फिल्मों में आने से पहले सुपरमॉडल रह चुकी हैं। बिपाशा को हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। अब तक बिपाशा ने कई सारी हॉरर फिल्में की है। उनकी सबसे पहली हॉरर फिल्म राज थी जिसे अब भी पसंद किया जाता है। 
 
करीब दो साल से बॉलीवुड से दूर बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग शादीशुदा लाइफ इंजॉय कर रही हैं। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थीं। करण की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह श्रद्धा निगम और जोनिफर विंगेट से शादी कर चुके हैं। वहीं, बिपाशा शादी से पहले बॉलीवुड के 6 एक्टर्स को डेट कर चुकी हैं। 
 
बिपाशा का पहला प्यार सुपरमॉडल रह चुके मिलिंद सोमन को मना जाता है। बिपाशा और मिलिंद की मुलाकात मॉडलिंग के दौरान हुई थी। बिपाशा अपने बिजी शिड्यूल की वजह से मिलिंद को समय नहीं दे पा रही थीं जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां पैदा हुई और ब्रेकअप हो गया। 
 
बिपाशा बसु के डिनो मोरया के साथ भी अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। फिल्म 'राज' के दौरान बिपाशा और डीनो मोरिया एक दूसरे के करीब आए और फिर इनमें प्यार भी हुआ, हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
 
बिपाशा जॉन जॉन अब्राहम के साथ करीब 10 साल तक रिलेशन में रही हैं। फिल्म साया की शूटिंग के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। 2011 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
 
बिपाशा बसु का फिल्म बाहुबली के राणा दुगुबत्ती के साथ भी अफेयर रहा हैं। दोनों 2011 में फिल्म दम मारो दम के दौरान एक दूसरे के करीब आए थें। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। 
 
राणा दग्गुबती के बाद सैफ अली खान से भी बिपाशा का नाम जुड़ा। फिल्म 'रेस-2' की शूटिंग के दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें आईं। हालांकि अक्टूबर 2012 में उन्होंने करीना से दूसरी शादी कर ली और ये खबरें इसी के साथ थम गईं।
 
इसके बाद बिपाशा का नाम हरमन बवेजा के साथ जुड़ा। 2014 में बिपाशा ने खुद ट्वीट करके हरमन संग अपने रिलेशनशिप की बात बताई थी। लेकिन महज 6 महीने बाद ही ये कपल अलग हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख