Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिपाशा बसु का बढ़ा वजन देख शॉक्ड हुए फैंस, यूजर्स बोले- ये मेरी अनुराधा नहीं हो सकतीं...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bipasha Basu viral video

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 24 मई 2025 (17:24 IST)
बिपाशा बसु बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में से हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि काफी समय से बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बना रखी है। जब से बिपाशा मां बनी हैं, उनकी दुनिया अपनी बेटी देवी के इर्द-गिर्द घूम रही हैं। 
 
इसी बीच बिपाशा बसु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का लुक देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया है। दरअसल, बिपाशा काफी मोटी नजर आ रही है। वीडियो में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@filmygyan)

वीडियो में बिपाशा बसु कैजुअल और नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। वह ब्लैक लेगिंग्स, ब्लू टी-शर्ट पहने जिम बैग लिए दिख रही है। जैसे ही बिपाशा की नजर पैपराजी पर जाती हैं, वह तुरंत कुछ कहते हुए अपनी कार में बैठ जाती हैं। 
 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स बिपाशा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये मेरी अनुराधा नहीं हो सकतीं।' एक अन्य ने लिखा, '21 दिन में वेट डबल।' एक और यूजर ने कहा, 'कौन भरोसा करेगा इसने 2007 में रोनाल्डो को किस किया था।' 
 
बता दें कि बिपाशा बसु आखिरी बार 2018 में फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। हालांकि शादी के बाद से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले रखा है। वह अपना पूरा वक्त अपनी बेटी देवी के साथ बिताती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाह्नवी कपूर का विंटेज लुक, ब्लैक ब्यूटी बन मचाया इंटरनेट पर तहलका