13 साल की उम्र में 43 साल के शख्स से सरोज खान ने रचाई थी शादी

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (13:41 IST)
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है। अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने करीब 350 फिल्मों के तीन हजार से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए थे। 22 नवंबर को सरोज खान की बर्थ एनिवर्सरी है।
 
सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। 50 के दशक में सरोज ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली थी। 
 
इसी दौरान उनके बीच प्यार हुआ और सिर्फ 13 साल की उम्र में सरोज ने 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 30 साल का फासला था। सरोज ने इसके साथ ही इस्लाम धर्म भी कबूल किया था। सोहनलाल की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उनके चार बच्चे थे। 
 
सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरे शादी हो गई थी। सरोज खान ने यह भी बताया था कि मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबुल किया था। उस वक्त मुझसे कई लोगों ने पूछा कि मुझ पर कोई दबाव तो नहीं है लेकिन ऐसा नहीं था। मुझे इस्लाम धर्म से प्रेरणा मिलती है। 
 
वहीं सरोज से शादी के वक्त सोहनलाल ने अपनी पहली शादी की बात नहीं बताई थी। 1963 में सरोज खान के बेटे हामिद (जो अब राजू के नाम से प्रसिद्ध है) का जन्म हुआ तब उन्हें सोहनलाल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला। बच्चों के जन्म के बाद सोहनलाल ने उन्हें अपना नाम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सरोज खान और सोहनलाल के बीच दूरियां आ गईं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जुड़वां जाल में मोनालिसा का डबल धमाका, एक ही चेहरे के दो रहस्य खोलेंगे जुर्म की परतें

शबाना की वजह से नहीं था तलाक: हनी ईरानी ने जावेद अख्तर से तलाक पर तोड़ी चुप्पी

वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना सादगी हुआ रिलीज, कजरारी आंखों पर फिदा हुए फैंस

फिल्म फुकरे की रिलीज को 12 साल पूरे, पुलकित सम्राट ने शेयर किया खास पोस्ट

एक दीवाने की दीवानियत की रैप-अप पार्टी के दौरान हुआ हादसा, बाल-बाल बचे हर्षवर्धन राणे!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख