Festival Posters

बॉबी देओल के साथ मौनी रॉय, अब्बास-मस्तान की 'पेंटहाउस' में

Webdunia
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (17:12 IST)
खिलाड़ी, बाजीगर, बादशाह, अजनबी, ऐतराज जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक अब्बास-मस्तान पिछले कुछ समय से फिल्म नहीं बना रहे हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से कंटेंट की मांग बढ़ गई है और ऐसे में वे लोग भी एक्टिव हो गए हैं जिनके पास काम नहीं था। 


 
नेटफ्लिक्स के लिए अब्बास-मस्तान एक थ्रिलर मूवी बनाने जा रहे हैं, जिसमें ये निर्देशक भाई माहिर हैं। इन्होंने कई थ्रिलर मूवी बनाई हैं जो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई है। 


 
अब्बास-मस्तान की इस मूवी का नाम है 'पेंटहाउस'। यह ऐसे तीन दोस्तों की कहानी है जो बिज़नेस मैन हैं। इन्होंने एक पेंटहाउस खरीदा है जहां पर ये अपनी गर्लफ्रेंड्स से मिलते हैं। इसकी चाबी तीनों के ही पास है। एक दिन एक लड़की की लाश पेंटहाउस से मिलती है जिससे शक की सुई तीनों की ओर घूमती है। 

Photo : Instagram

 
अब्बास-मस्तान की इस फिल्म में तीन हीरो हैं और तीन हीरोइन हैं। बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल और शर्मन जोशी हीरो का पार्ट अदा करने वाले हैं और इनका चुनाव पहले ही हो गया है। 

Photo : Instagram

 
अब हीरोइनों को भी फाइनल कर लिया है। मौनी रॉय इस फिल्म से जुड़ गई हैं। उनके साथ वलुश्चा डिसूजा और मंजरी फडणीस भी इस फिल्म में नजर आएंगी। 
 
इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ गई। खबर है कि 2 नवम्बर से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पत्रकार से एक्ट्रेस बनने तक, ऐसा रहा जीनत अमान का फिल्मी सफर

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने अपने बेटे का रखा यह यूनिक नाम, जानिए क्या होता है मतलब

बेहद मल्टी टैलेंटेड हैं तारा सुतारिया, एक्ट्रेस बनने से पहली करती थीं यह काम

क्या आप जानते हैं आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया कैसे बन गए रैपर बादशाह?

18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता सेन, ऐसा है फिल्मी करियर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख