Publish Date: Sun, 28 Oct 2018 (11:54 IST)
Updated Date: Sun, 28 Oct 2018 (11:57 IST)
बॉलीवुड में भी करवा चौथ की धुम रही। बॉलीवुड स्टार्स ने करवा चौथ की पूजा की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत भी रखा।
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने अपने घर पर करवा चौथ का सेलिब्रेशन रखा जिसमें बहुत से बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए और मिलकर करवा चौथ का सेलिब्रेशन किया।
करवा चौथ के मौके पर शिल्पा शेट्टी सिल्वर कलर की साड़ी में नजर आई जिसमें वे बेहद खुबसुरत नजर आ रही थी।
शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की।
रवीना टंडन ने भी करवा चौथ के मौके पर अपने पति अनिल थडानी के साथ फोटो शेयर की। रवीना भी इस मौके पर अनिल कपूर के घर करवा चौथ सेलिब्रेट करने पहुंची थी।
अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति विराट कोहली साथ अपना पहला करवा चौथ मनाया। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।