Hanuman Chalisa

बॉलीवुड का रक्षाबंधन, जानिए किसे राखी बांधती हैं कैटरीना कैफ...

Webdunia
मुंबई। बॉलीवुड में कई अभिनेता ऐसे भी हैं जिनका फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों से साथ खून का रिश्ता नहीं है लेकिन वे उनसे राखी बंधवाते रहे हैं। बॉलीवुड की 'बॉर्बी गर्ल' कैटरीना कैफ का कोई भाई नहीं है और वे अर्जुन कपूर को भाई जैसा समझती हैं और उन्हें राखी बांधती हैं।
 
बॉलीवुड के पहले 'शोमैन' राजकपूर को बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री निम्मी राखी बांधा करती थीं। निम्मी ने एक बार कहा था कि 'बरसात' की शूटिंग के दौरान एक राखी दृश्य था। इस सीन के दौरान राजकपूर ने मुझे बुलाकर कहा था कि क्या तुम राखी का मतलब जानती हो? बाद में उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी कलाई पर राखी बांध दो। इसके बाद मैं उनकी धर्मबहन बन गई और उन्हें उनके जीवन के अंतिम दिनों तक राखी बांधती रही।
 
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनू सूद को राखी बांधती हैं। आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'जोधा-अकबर' में सोनू सूद और ऐश्वर्या भाई-बहन की भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या राय, सोनू को राखी बांधा करती हैं। (वार्ता)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख