'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के ऑस्कर जीतने पर सेलेब्स ने जाहिर की खुशी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 13 मार्च 2023 (16:24 IST)
95वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2023 के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड समारोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में संपन्न हुआ। भारत ने इस बार दो ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। डॉक्युमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिसपरर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म और 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

 
दो ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर बॉलीवुड में खुशी की लहर है। हर कोई 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के मेकर्स को बधाई दे रहा है। रजनीकांत, ए आर रहमान, शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, आलिया भट्ट, रितिक रोशन और अजय देवगन सहित भारतीय फिल्म जगत के कई कलाकारों ने ऑस्कर जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे बेहद खास पल बताया है।
 
'नाटू नाटू' के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने एक इंटरव्यू के दौरान खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस गीत का ऑस्कर जीतना 'भारत के लिए गर्व का पल है।' हम सभी एक साथ बैठे थे। घोषणा होते ही हम खुशी के मारे पागल हो गए और एक-दूसरे को गले लगाने लगे।
 
रजनीकांत ने ट्वीट किया, एमएम कीरावानी, राजामौली, और कार्तिकी गोंजाल्विस को प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए हार्दिक बधाई। मैं गौरवान्वित करने वाले भारतीयों को सलाम करता हूं।
 
एआर रहमान ने आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स की ऑस्कर जीतने वाली टीम को 2008 की फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के ट्रैक सांग जय हो के जरिए बधाई दी। स्लमडॉग मिलिनियर के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए अकादमी पुरस्कार मिला था। उन्हें मूल संगीत के लिए भी ऑस्कर मिला था। रहमान ने ट्वीट किया, कीरावानी और बोस को बधाई। अनुमान के मुताबिक और पूर्ण हकदार। आप दोनों को जय हो।
 
अभिनेता शाहरुख खान ने ऑस्कर मिलने पर लिखा, वाकई प्रेरणादायी। द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए गुनीत और अर्थ स्पेक्ट्रम को बधाई। तथा कीरावानी, चंद्रबोस जी, राजामौली और रामचरण को ऐसा कर दिखाने का रास्ता हम सभी को दिखाने के लिए धन्यवाद। दोनों ऑस्कर वाकई प्रेरणादायी है।
 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पुरस्कार समारोह की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म आरआरआर और वृत्तचित्र द एलिफेंट व्हिस्परर्स की सराहना की।
 
फिल्म 'आरआरआर में अतिथि भूमिका में नजर आईं आलिया भट्ट ने भी कई तस्वीरें साझा करते हुए फिल्म से जुड़े लोगों की हौसला अफजाई की। अभिनेत्री ने एक अन्य पोस्ट में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और उसकी निर्माता गुनीत मोंगा की सराहना करते हुए लिखा, यह पल...ऐतिहासिक। गुनीत मोंगा और पूरी टीम को बधाई।
 
फिल्मकार करण जौहर ने फिल्म आरआरआर के ऑस्कर जीतने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने लिखा, ऐतिहासिक। मैं खुशी के मारे उछल रहा हूं। बेहद गर्व की बात है। निर्देशक ने कहा कि इतिहास रचने के लिए उन्हें द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम पर गर्व है।
 
फिल्म ‘आरआरआर’ में अतिथि भूमिका में नजर आए अजय देवगन ने दोनों ही पुरस्कार को भारत के लिए 'गौरवान्वित पल' बताया। उन्होंने ट्वीट किया, जैसा कि अक्सर कहा जाता है कि सिनेमा की भाषा किसी सीमा तक सीमित नहीं है। ऑस्कर जीतने के लिए 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की टीम को बधाई। यह एक गौरवान्वित पल है।
 
रितिक रोशन ने कहा, ऑस्कर जीतना भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक, गौरवान्वित और खुशगवार पल। आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स की टीम को बधाई।
 
कंगना रनौत ने लिखा, बेहतरीन। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम को बधाई। अभिनेत्री ने फिल्म आरआरआर को बधाई देते हुए कहा, पूरे भारत को बधाई। नस्लीय आधार पर भारतीयों के दमन, यातना, हत्याओं, उपनिवेशीकरण को दिखाने वाली 'आरआरआर' को विश्व मंच पर सराहा गया.... केवल बंगाल के अकाल के दौरान हुई भारतीयों की मृत्यु ‘होलोकॉस्ट’ (यहूदी नरसंहार) के दौरान यहूदियों की मृत्यु से कहीं अधिक थी।
 
ऑस्कर समारोह का आयोजन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया। इसकी मेजबानी जिमी किम्मेल ने की, जिनके 'आरआरआर' को 'बॉलीवुड फिल्म' बताने पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, भारत में अलग-अलग भाषाओं के अलग-अलग फिल्म जगत हैं.. बॉलीवुड का मतलब है हिंदी भाषा की फिल्म.. हिंदी भारत में अधिक बोली जाने वाली भाषा है इसलिए बॉलीवुड लोकप्रिय है। 'आरआरआर' दक्षिण भारत की तेलुगु भाषा की फिल्म है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मेट्रो... इन दिनों का ट्रेलर रिलीज, 4 अलग-अलग जनरेशन की दिखी अनोखी लव स्टोरी

ब्लैक डीपनेक ड्रेस पहन दिशा पाटनी का सिजलिंग अंदाज में दिए पोज, देखिए तस्वीरें

रवि दुबे और सरगुन मेहता लेकर आए नया शो चंपा लीला, लीड रोल निभाएंगे संजय मिश्रा

गुरमीत चौधरी के नए घर में हुई चोरी, कीमती सामान लेकर भागा नौकर, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट

14 घंटे तक चली दीपिका कक्कड़ की सर्जरी, शोएब इब्राहिम में बताया अब कैसी है कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस की हालत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख