Hanuman Chalisa

नोट बंद होने का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर असर?

Webdunia
सरकार ने अचानक एक हजार और पांच सौ रुपये का नोट बंद करने की घोषणा कर दी और इससे पूरे भारत में हड़कंप मच गया। लोगों को समझ ही नहीं आया कि यह क्या हो रहा है। पास रखे ये नोट महज कागज का टुकड़ा हो गए। 
नए नोट आने वाले दिनों में मिलेंगे। बैंक और एटीएम बंद है। लोगों के पास जितना भी पैसा है उसे वे खर्च करने के मूड में नहीं हैं। जरूरत की चीजों के लिए उन्होंने पैसा बचा लिया है क्योंकि नोटों को बदलने की शुरुआत एक-दो दिन में होगी और बैंकों में भारी भीड़ उमड़ेगी। 
 
ऐसे में मनोरंजन के लिए सिनेमाघर का रूख करना दूर की बात हो गई है। इस कारण लग रहा है कि तीन-चार दिन बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन पर भी असर पड़ेगा। 
 
मल्टीप्लेक्स में तो क्रेडिट और डेबिट कार्ड से टिकट खरीदने की सुविधा रहती है, बावजूद इसके ज्यादातर लोग नकद व्यवहार करना पसंद करते हैं। सिंगल स्क्रीन में तो सारा काम 'कैश' के जरिये ही होता है। लोगों के पास अचानक पैसे कम हो गए हैं। ऐसे में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के सामने तो मुश्किल खड़ी हो सकती है क्योंकि बहुत कम लोग सिनेमाघरों का रुख करेंगे। 
 
ऐसे भी बुधवार और गुरुवार को कलेक्शन बहुत कम रहते हैं। यदि यह बात वीकेंड के दौरान होती तो फिल्मों का बुरा हाल हो जाता। 
 
11 नवम्बर को 'रॉक ऑन 2' प्रदर्शित हो रही है। तब तक स्थिति थोड़ी सुधर सकती है, लेकिन 'रॉक ऑन 2' के कलेक्शन पर भी इसका असर हो सकता है। खास तौर पर छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भीड़ कम नजर आ सकती है। बाजार पर असर हो रहा है तो सिनेमाघर भला कैसे अछूते रह सकते हैं।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

पलक तिवारी ने फ्लोरल ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज, तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

'मां बहन' बनी माधुरी दीक्षित के अभिनय का नया अध्याय, हर फ्रेम में छाईं एक्ट्रेस

भठकंडी गांव में हुई डॉ. प्रभात की वापसी, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा 'ग्राम चिकित्सालय' का प्रीमियर

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस

RBI गवर्नर बनने के लिए मनोज बाजपेयी ने की खास तैयारी, बोले- डेफिसिट बैलेंस समझे बिना नहीं कर सकता था रोल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख