बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा... खर्चे नहीं निकल रहे हैं... ऐ दिल और शिवाय का इंतजार

Webdunia
दिवाली के पूर्व वाला सप्ताह बॉक्स ऑफिस की दृष्टि से वर्ष का सबसे खराब सप्ताह माना जाता है। दिवाली के कुछ दिन पहले लोग त्योहार की तैयारियों में व्यस्त हो जाते हैं। साफ-सफाई का दौर चलता है। शॉपिंग की जाती है। सजावट के सामान खरीदे जाते हैं। सिनेमाघर को लोग भूल जाते हैं। लोगों का यह रूख देख बड़े निर्माता भी अपनी फिल्में प्रदर्शित नहीं करते। ऐसी फिल्में प्रदर्शित होती हैं जिनमें दर्शकों की कोई रूचि नहीं होती। 
बॉक्स ऑफिस की दृष्टि से यह खराब सप्ताह 21 अक्टूबर से शुरू हो गया है। सिनेमाघरों में उंगलियों पर गिनने लायक दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और थिएटर्स में सन्नाटा है। टिकट खिड़की सूनी है। सिनेमाघरों के खर्चे भी निकल नहीं पा रहे हैं, लेकिन फिल्म चलाना उनकी मजबूरी है। 
 
21 अक्टूबर को गांधीगिरी, 31 अक्टूबर जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुई हैं, लेकिन इनके हाल बहुत बुरे हैं। बमुश्किल किसी तरह इन फिल्मों को चलाया जा रहा है। 
 
इंतजार अब 28 अक्टूबर का है। शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल प्रदर्शित होंगी। फिल्म धन तेरस के दिन रिलीज हो रही हैं। कलेक्शन जरूर प्रभावित होते हैं, लेकिन सिनेमाघरों में रौनक लौटेगी। दिवाली के अगले दिन से कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेंगे और बॉक्स ऑफिस पर धन की वर्षा होगी।
 
फिलहाल तो सिनेमाघर वाले बुरे दौर से गुजर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि अच्छे दिन ज्यादा दूर नहीं है।  

Show comments

परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर की बात, बोलीं- खुद को साबित करना ही पड़ता है...

फिल्म इंडस्ट्री के स्टाइल आइकॉन थे फिरोज खान, ठुकरा दिए थे कई फिल्मों के ऑफर

पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने विनोद खन्ना, तान दी थी बंदूक

हॉलीवुड डेब्यू को लेकर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी जिंदगी का नया चैप्टर होगा...

बेटे के जन्म के बाद 32 किलो बढ़ गया था सोनम कपूर का वजन, बोलीं- सब कुछ बदल जाता है...

शिल्पा शेट्टी का सिल्क साड़ी-गाउन में किलर अंदाज, फैंस ने कहा गजब ढा दिया

Shaitaan movie preview: अजनबी बना शैतान, आफत में पड़ गई जान

तब्बू-करीना-कृति स्टारर फिल्म क्रू के प्रति दिलचस्पी जगाने वाले 5 कारण

शाहरुख खान एक-दो नहीं बल्कि 17 मोबाइल रखते हैं अपने पास

12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के पास अकाउंट में थे सिर्फ 257 रुपये, करना पड़ा कठिन संघर्ष

अगला लेख