Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान की 'जवान' ने रचा इतिहास, सबसे तेजी से 500 करोड़ क्लब में हुई शामिल

हमें फॉलो करें शाहरुख खान की 'जवान' ने रचा इतिहास, सबसे तेजी से 500 करोड़ क्लब में हुई शामिल

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (12:03 IST)
jawan box office collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना रही है। 'जवान' ने अपनी रिलीज के 18वें दिन भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
 
'जवान' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। जवान ने जहां 18 दिनों में 500 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 'गदर 2' ने 24 दिन, पठान ने 28 दिन और बाहुबली 2 ने 34 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 
 
webdunia
फिल्म 'जवान' को लेकर लोगों में अब भी एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। 'जवान' की आंधी के कारण शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' और विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान उठाना पड़ा है। 
 
गौरी खान और शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म 'जवान' को प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। जवान में शाहरुख खान केसाथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो भी है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाइगर 3 : पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार सलमान खान, YRF इस दिन रिलीज करेगा 'टाइगर का मैसेज'