जवानी जानेमन, स्ट्रीट डांसर 3डी, पंगा और तान्हाजी के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (12:47 IST)
सैफ अली खान की इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्म 'जवानी जानेमन' ने पहले वीकेंड में ठीक-ठाक बिज़नेस किया है। अच्छी बात यह है कि सैफ की पिछली कुछ फिल्मों से इस फिल्म के कलेक्शन बेहतर हैं। सैफ की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं। 
 
जवानी जानेमन ने पहले दिन 3.24 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 4.55 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिनों का कुल बिज़नेस रहा 12.83 करोड़ रुपये। सोमवार के कलेक्शन तय करेंगे कि फिल्म कितना आगे जाती है। इस फिल्म ने मेट्रो सिटी के कुछ चुनिंदा मल्टीप्लेक्सेस में अच्छा प्रदर्शन किया है। 


 
स्ट्रीट डांसर 3डी ने किया निराश 
वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा अभिनीत तथा रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है। दूसरे वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन बहुत नीचे आ गए। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 2.01 करोड़, शनिवार 3.40 करोड़ और रविवार को 3.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दस दिनों में फिल्म के कुल कलेक्शन 66.09 करोड़ रुपये रहे। 

 
पंगा के हाल बेहाल 
कंगना रनौट की फिल्म 'पंगा' के बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल हैं। पहले दिन से ही फिल्म के कलेक्शन बहुत कम रहे और फिर कभी नहीं संभले। फिल्म ने दूसरे की वीकेंड में शुक्रवार 88 लाख, शनिवार 1.56 करोड़ और रविवार 1.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दस दिनों में फिल्म मात्र 25.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। 


 
तान्हाजी 250 करोड़ पार 
अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता अर्जित करते हुए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अजय की किसी फिल्म ने पहली बार यह आंकड़ा स्पर्श किया है। चौथे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार 2.77 करोड़ रुपये, शनिवार 4.48 करोड़ रुपये और रविवार को 6.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 24 दिनों में यह फिल्म 251.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
तान्हाजी के बेंचमार्क्स इस प्रकार रहे: 
100 करोड़ : ‍6 दिनों में 
125 करोड़ : 8 दिनों में 
150 करोड़ : 10 दिनों में 
175 करोड़ : 11 दिनों में 
200 करोड़ : 15 दिनों में 
225 करोड़ : 18 दिनों में 
250 करोड़ : 24 दिनों में 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख