बीआर चोपड़ा का फैमिली बंगला बिका, इतने करोड़ में डील हुई फाइनल

Webdunia
शुक्रवार, 17 जून 2022 (16:18 IST)
बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्माता और निर्देशक बीआर चोपड़ा का मुंबई वाला बंगला बेच दिया गया है। 25,000 स्क्वायर फीट जमीन पर बना ये आलीशान बंगला जुहू इलाके में लगभग 1 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। 
 
खबरों के अनुसार यह बंगला 183 करोड़ रुपए में बिका है। एक रियल एस्टेट डेवलपर ने बंगले को रवि चोपड़ा की पत्नी और बीआर चोपड़ा की बहू रेनू चोपड़ा से खरीदा है। बंगले को कहेजा कॉर्प ने खरीदा है और डील होने के बाद कंपनी ने लगभग 11 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। 
 
डेवलपर्स कथित तौर पर वहां एक प्रीमियम आवासीय परियोजना बनाने की योजना बना रहे हैं। घर सी प्रिंसेस होटल के सामने है, जहां से बीआर चोपड़ा अपना कारोबार किया करते थे। खबर है कि, लगातार फ्लॉप फिल्में देने के कारण उनका प्रोडक्शन हाउस घाटे में चल रहा था। साल 2013 में उनके बेटे ने इस बंगले की साफ-सफाई कराई थी। 
 
बता दें कि बीआर चोपड़ा ने ही 'महाभारत' टीवी शो बनाया था, जो काफी फेसम हुआ था। बीआर चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़ी और हिट फिल्में दी हैं, जिनमें नया दौर, वक्त, कानून, हमराज, धूल का फूल और निकाह जैसी कई यादगार फिल्में शामिल हैं। उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनका फैमिली बंगला भी काफी सुर्खियों में रहा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख