Hanuman Chalisa

रणबीर कपूर की 'संजू' के लिए सेंसर बोर्ड ने खड़ी की बड़ी परेशानी

Webdunia
राजकुमार हिरानी की जबर्दस्त फिल्म 'संजू' का ट्रेलर आ चुका है और लोग लगातार सिर्फ उसी की तारीफ किए जा रहे हैं। संजय दत्त की कहानी से लेकर रणबीर कपूर की एक्टिंग तक, दर्शकों को सभी कुछ पसंद आ रहा है। लेकिन ट्रेलर में बहुत सीन ऐसे हैं जिनपर आपत्ति जताई जा सकती है। 
 
ट्रेलर में फैंस ने संजय दत्त की कहानी तो देखी इसके अलावा उन्होंने संजय के जीवन के सबसे खतरनाक पलों को भी देखा। ट्रेलर में कुछ भयानक सीन दिखाए गए है जिससे दर्शकों का दिल बैठ जाता है। जैसे संजय की जेल में उनके सेल में गंदा पानी आना और जेल में उनका न्युड हो जाना। बड़े परदे पर न्युड हो जाना हर एक्टर के बस की बात नहीं, लेकिन रणबीर के इसी कदम से लगता है कि वे किरदार एमं कितना ढले होंगे। 
 
रणबीर ने यह बताया कि वे न्युडिटी में कम्फर्टेबल थे। लेकिन अफसोस की बात यह है कि भारतीय सेंसर बोर्ड इसके लिए कम्फर्टेबल नहीं है। सीबीएफसी के एक सूत्र ने बताया कि संजू के थिएटर ट्रेलर के लिए सेंसर बोर्ड को तकलीफ है। ऐसा नहीं लगता कि ट्रेलर आगे जा सकता है। कम से कम 'यू' या 'यूए' सर्टिफीकेट वाली फीचर फिल्मों के साथ तो नहीं। ट्रेलर में सीन बताए गए हैं जिसमें रणबीर कपूर ड्रग्स, शराब और कितनी महिलाओं के साथ सोए हैं जैसी बातों पर चर्चा कर रहे हैं। एक सीन में मंगलसुत्र पर भी अपमानजनक तरीका दर्शाया गया है। 
 
इसके अलावा अगर कोई महत्वपूर्ण समस्या है तो वो है मुम्बई बम विस्फोट मामले में संजय दत्त का होना। ट्रेलर में साफ तौर से दर्शाया गया है कि संजय दत्त निर्दोष थे। यह अदालत के फैसले के खिलाफ है। अपनी छवि को साफ करने का यह तरीका कानूनी अपमान होगा। इस तरह की कई समस्याएं हैं जो ट्रेलर को आगे बढ़ाने में बाधा दे सकती हैं। देखते हैं सेंसर बोर्ड संजय दत्त के फैंस के लिए क्या फैसला लेता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Teaser Review: भौकाल मचाने आ रही है मिर्जापुर द मूवी, क्या धुरंधर को पटकनी दे पाएगी?

प्राइम वीडियो की 'राख' ने मचाया तहलका, Ormax की 'टॉप 10 मोस्ट वाच्ड' लिस्ट में बनाई जगह

जब करिश्‍मा कपूर ने तोड़ी कपूर खानदान की परंपरा, रचा बॉलीवुड में इतिहास

केतन अग्रवाल मर्डर केस: हिना खान का सिया पर फूटा गुस्सा, बोलीं- सच कहना इतना मुश्‍किल क्यों?

जब ‘दीवाना’ में बाइक पर एंट्री करते ही छा गए थे शाहरुख खान, 34 साल बाद भी कायम है बादशाहत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख