Hanuman Chalisa

कीमोथैरेपी के कारण कमजोर हो गई थी सोनाली बेन्द्रे की नजर, कहा- अब सब ठीक

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। सोनाली पूरी हिम्मत के साथ इस बीमारी को मात देने में जूटी हैं और सोशल मीडिया पर फैंस को हमेशा पॉजिटिब मैसेज देती रहती हैं।
 
हाल ही में सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके हाथों में एक किताब हैं। सोनाली ने फोटो के साथ लिखा कि ये अगली किताब की घोषणा का समय है। पिछली किताब के दौरान थोड़ी परेशानी थी, क्योंकि कीमोथेरेपी के कारण मुझे दिखने में अजीब सी दिक्कत हो रही थी। मैं पढ़ नहीं सकती थी। लेकिन अब सब ठीक है। 
 
उन्होंने कहा कि अगली किताब मैं न्यूयॉर्क में पढ़ने को तैयार हूं। ये है हान्या यानागिहारा की 'अ लिटिल लाइफ'। ये किताब कई साहित्यिक अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। ये दोस्ती और महत्वाकांक्षा की कहानी कहती है। अब तक हमने फीमेल फ्रेंडशिप के बारे में बढ़ा है, लेकिन अब लड़कों की दोस्ती के बारे में पढ़ने जा रही हूं। यह काफी मजेदार होगा। मैं इस किताब को पढ़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। उम्मीद करती हूं कि आप भी मेरा साथ यह किताब पढ़ेंगे।
 
सोनाली को किताबें पढ़ने का काफी शौक है। अपनी बीमारी के दौरान वे अपनी इस अच्छी आदत को बंद नहीं करना चाहतीं हैं। हाल ही में सोनाली, प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शॉवर पार्टी में शामिल हुई थीं और जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए प्रियंका को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं थी।
 
पिछले दिनों सोनाली से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने बताया था कि सोनाली की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह दिसंबर में भारत लौट सकती हैं। हालांकि, सोनाली के परिवार की ओर से इस बारे में कोई बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

IPL 2026 का चैंम्पियन बनने के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, ट्रॉफी थाम पति को किया किस

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का है एस. वेंकिटरमणन से गहरा कनेक्शन, जानिए देश के 18वें RBI गवर्नर कीऐतिहासिक कहानी

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फैनबेस और गजब की सादगी, जानें क्यों जूनियर एनटीआर सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि हैं लोगों के 'दिलों के राजा'

थाई-हाई स्लिट आउटफिट में शिल्पा शेट्टी का कातिलाना अंदाज, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

व्हाइट सूट और नीले दुपट्टे में पश्मीना रोशन का सादगी भरा अंदाज, जीता फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख