Publish Date: Fri, 24 Jun 2022 (11:12 IST)
Updated Date: Fri, 24 Jun 2022 (11:14 IST)
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत मिल गई है। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गणेश आचार्य को जमानत दी। गणेश आचार्य पर फरवरी 2020 में एक महिला डांसर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
गणेश आचार्य गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश हुए, जिसके बाद जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें मामले में राहत देते हुए जमानत की याचिका मंजूर कर ली है। इस मामले में गणेश आचार्य को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया।
महिला ने कोरियोग्राफर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वो गणेश आचार्य के ऑफिस में काम करने के लिए जाती थी, तो उस पर गलत टिप्पणियां करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी देखने के के लिए मजबूर किया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया गया।
इसके साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसी वजह से छह माह के बाद ही भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा उसकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि आचार्य ने अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण किया है।