Hanuman Chalisa

'छोटी सरदारनी' में आने वाला है लीप, शो में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (16:24 IST)
कलर्स चैनल के शो 'छोटी सरदारनी' को फैंस काफी पसंद करते हैं। बीते ‍दिनों छोटी सरदारनी की कहानी से जुड़ा एक अपडेट सामने आया था। खबरे थी कि शो में जल्द ही दस साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी कुछ बदल जाएगी।

 
खबरें आ रही थीं कि शो में सरबीज और मेहर के बच्चे करण और परम अब बड़े हो जाएंगे और उनकी ही कहानी को शो में दिखाया जाएगा। लेकिन अब साफ हो गया है कि शो केवल 5 साल के लिए बढ़ाया गया है। अब शो में नए किरदारों की एंट्री भी हो गई है। शो को जबरदस्त ट्वीस्ट के साथ 5 साल का लीप दिया गया है।
 
5 साल बाद शो में मेहर और सरबीज की एक बेटी दिखाई जाएगी। उनके तीसरे बच्चे का किरदार केविना निभाएंगी जो अभी परम का किरदार निभा रही हैं। शो के आगे की कहानी के प्रोमोज भी सोशल मीडिया पर चैनल शेयर कर रहा है। हाल ही में कलर्स ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें शो के आगे की कहानी की झलक दिखाई गई थी।
 
चैनल ने नया वीडियो शेयर किया है जिसमें शो के कलाकार सरबजीत फैंस को बताते नजर आ रहे हैं कि सीरियल की कहानी में बदलाव होने वाला है। जैसे फैंस उनके सीरियल को पहले प्यार देते थे वैसे ही अब आगे भी दें। इस प्रोमो के साथ साफ किया गया है कि 5 साल बाद पूरी तरह से बदल गई है सरबजीत की जिंदगी।
 
शो पांच साल आगे बढ़ रहा है तो परम, जो सरबजी की पहली पत्नी का बेटा है और करण जो मानव और मेहर का बेटा है, बड़े हो जाएंगे। इसके साथ ही इन दो एक्टर्स को नए एक्टर्स ने रिप्लेस किया है। केविना अब तक जो सीरियल में परम का किरदार निभा रही थीं वो अब तीसरे बच्चे का रोल निभाएंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'बंदर' के किरदार से है बॉबी देओल का गहरा कनेक्शन, बचपन के इस डर पर खुलकर की बात

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बॉबी देओल भी हुए मुरीद, बोले- नजर न लगे...

राम चरण के MMA फाइटर बॉडीगार्ड के सामने फीके पड़े स्टार्स, जानिए कौन हैं केविन कुंटा?

50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, तीसरे हफ्ते भी दर्शकों की पसंद बनी

दिल्ली हाई कोर्ट ने वरुण धवन के पर्सनालिटी राइट्स को दी कानूनी सुरक्षा, फेक कंटेंट पर लगेगी लगाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख