Biodata Maker

नागरिकता संशोधन कानून पर शाहरुख खान ने साधी चुप्पी तो रोशन अब्बास बोले- आप भी तो जामिया से हों...

Webdunia
बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (15:14 IST)
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा भी कई दिनों से इसके विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। जामिया के छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई का कई बॉलीवुड कलाकारों ने विरोध किया है।


कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने तरीके से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाहरुख खान ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अब वह भी चर्चा में आ गए हैं।
 
आरजे और एक्टर रोशन अब्‍बास ने जामिया में विरोध प्रदर्शन और सीएए पर शाहरुख की चुप्‍पी पर सवाल उठाए हैं। रोशन अब्‍बास ने ट्विटर का सहारा लिया और शाहरुख से सवाल किए। अब्‍बास ने शाहरुख को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'कुछ कहिए, आप भी तो जामिया से हैं। किसने आपको शांत रहने के लिए मजबूर किया।' 
 
ALSO READ: कुछ इस अंदाज में अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे सलमान खान, इस शख्स के साथ बिताएंगे पूरा दिन
 
शाहरुख खान जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। 1985 से 1988 तक शाहरुख ने दिल्‍ली के हंसराज कॉलेज में पढ़ाई की। हंसराज कॉलेज के बाद शाहरुख ने जामिया से मास कम्‍युनिकेशन में मास्‍टर्स की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। हालांकि कुछ समय के बाद एक्टिंग करियर बनाने के लिए शाहरुख ने जामिया को अलविदा कह दिया था।
 
बॉलीवुड के कई कलाकारों जैसे राजकुमार राव, तापसी पन्‍नू, अलंकिृता श्रीवास्‍ताव, ऋचा चड्ढा, अनुराग कश्‍यप, अनुभव सिन्‍हा और परिणीति चोपड़ा की तरफ से देश के हालातों पर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाबी गीतकार निम्मा लोहारका का निधन, उनके लिखे गाने गाकर कई सिंगर बने स्टार

पति संग पहली बार मस्जिद गईं सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल बोले- धर्म परिवर्तन के लिए नहीं ले जा रहा...

2 महीने से बकाया करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की कॉलेज फीस, कोर्ट ने कहा- कोई ड्रामा नहीं चाहिए

दुबई में शाहरुख खान के नाम पर बनेगा 4000 करोड़ का टॉवर, बोले- मां होती तो गर्व महसूस करती

'अखंडा 2' का भक्ति गीत 'द थांडवम' रिलीज, नंदामुरी बालकृष्ण का दिखा उग्र अवतार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख