कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- बनवाऊंगा कंगना रनौट के गालों की तरह चिकनी सड़कें

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (13:12 IST)
राजनेता अक्सर अपने बयानों में बॉलीवुड स्टार्स का नाम लेते रहते हैं। बीते दिनों एक नेता ने सड़कों की तुलना बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के गालों से की थी। अब झारखण्ड के जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने विवादित बयान दिया है।

 
विधायक ने अपने इलाके में बनने वाली सड़कों को एक्ट्रेस कंगना रनौट के गालों की तरह चिकनी बनाने की दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, जामताड़ा में ऐसी सड़के बनेंगी जिसमें लोगों को ना धूल फांकनी पड़ेगी और ना ही गड्ढे का सामना करना पड़ेगा।
 
इरफान अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि, कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा।
 
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौट ने अभी तक इस मामले पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से कर दी थी। विवाद बढ़ने पर मंत्रीजी ने अपने बयान पर माफी मांगी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख