Hanuman Chalisa

दंगल से नाराज हैं गीता का यह पूर्व कोच, जानिए क्यों...

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (15:00 IST)
अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता से आमिर खान और फिल्म से जुड़े अन्य लोग बहुत खुश हैं, लेकिन इसकी कहानी से महिला पहलवान गीता फोगाट के कोच को नाराज कर दिया है। उनका आरोप है कि फिल्म से उनकी छवि को आघात पहुंचा है और वे इस मामले में लेकर कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
 
महिला रेसलर गीता फोगाट के कोच प्यारा राम फिल्म दंगल में खुद की नकारात्मक छवि दिखाए जाने से नाराज हैं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई पर विचार करने की भी बात कही है। उन्होंने नवभारत टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि जब लुधियाना में दंगल की शूटिंग चल रही थी तो मैं वहां गया था। मैंने वहां अभिनेता आमिर खान और निर्देशक से बात की। दोनों ने फिल्म की कहानी के बारे में मुझसे कोई बातचीत नहीं की।

सिर्फ यह बताया गया कि फिल्म महावीर फोगाट और उनकी रेसलर बेटियों गीता-बबिता की कहानी पर बन रही है। मुझे नहीं पता था कि फिल्म में मेरी छवि को नकारात्मक दिखाया जाएगा।
 
दरअसल, फिल्म में दिखाया गया है कि गीता फोगाट जब फाइनल खेलने जा रही होती हैं तो उनके कोच साजिश रचकर उनके पिता महावीर फोगाट को एक अंधेरे कमरे में कैद करवा देते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि गीता के कोच नहीं चाहते हैं गीता की सफलता का श्रेय उनके पिता महावीर फोगाट को मिले।
 
प्यारा राम ने दावा किया कि फिल्म को रोचक बनाने के लिए ये मनगढंत कहानी बनाई गई है, हकीकत से इसका कोई सरोकार नहीं है। दरअसल, फिल्म में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए गीता फोगाट का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की ऐंजलिना से दिखाया गया है। हकीकत में 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गीता की प्रतिद्वंद्वी का नाम एमिली बेंस्टेड था। क्लाइमेक्स में दिखाया गया है कि गीता फाइनल में बड़ी मुश्किल से जीतीं जबकि गीता ने एमिली को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से शिकस्त दी थी। तब टीम के कोच प्यारा राम सोंधी थे।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

करण वाही के बर्थडे पर ओरी का जलवा, 'खतरों के खिलाड़ी' गैंग के साथ दिया अपना आइकॉनिक पोज

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले तुषार कपूर ने की अक्षय कुमार की तारीफ, बोले- उनके दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट

कमाई के मामले में दहाड़ रही है राम चरण स्टारर 'पेड्डी', 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

श्रीलीला कैसे बनीं देश की सबसे पसंदीदा यंग स्टार? जानिए उनकी सफलता के बड़े राज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख