Hanuman Chalisa

जबरदस्त... आमिर की दंगल की रिपोर्ट

Webdunia
आमिर खान अपनी फिल्मों को रिलीज़ डेट के बहुत पहले पूरा कर लेते हैं। फिर मार्केटिंग की नीति पर काम करते हैं। रिलीज के पहले तक वे फिल्म का ऐसा माहौल खड़ा कर देते हैं कि लोग में उत्सुकता बहुत बढ़ जाती है। 'पीके' को उन्होंने लगभग एक साल तक रोके रखा और क्लाइमैक्स की शूटिंग रिलीज के थोड़ा पहले ही की। इसी तरह उनकी आगामी फिल्म 'दंगल' रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन वे इसे क्रिसमस पर ही रिलीज करेंगे। 
फिलहाल आमिर अपनी यह फिल्म अपने चिर-परिचित लोगों को दिखा रहे हैं। शबाना आजमी को उनके जन्मदिन पर 'दंगल' दिखाकर आमिर ने अनोखा उपहार दिया। शबाना ने जी भर कर फिल्म की तारीफ की। इसी तरह फिल्म में काम करने वाली लड़कियों को भी आमिर ने फिल्म दिखाई। 
 
खबर है कि आमिर ने कुछ ऐसे लोगों को भी फिल्म दिखाई जिनका फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर का नाता नहीं है। ऐसा आमिर ने इसलिए किया ताकि उनके जरिये वे फिल्म की सही प्रतिक्रिया हासिल कर सकें। आमतौर पर फिल्म इंडस्ट्री के लोग इन ट्रायल शो में फिल्म की झूठी तारीफ भी कर डालते हैं। 
 
इन आम व्यक्तियों ने भी फिल्म की जी भर कर तारीफ की है और फिल्म से जुड़े लोग बताते हैं कि एक भी शख्स ऐसा नहीं मिला है जिसने फिल्म के बारे में बुरा कहा है। 
 
अच्छी बात तो यह है कि किसी ने 'सुल्तान' का नाम भी नहीं लिया जिसमें भी कुश्ती को प्रमुखता से दिखाया गया था। आमिर नहीं चाहते हैं कि 'दंगल' देखते समय 'सुल्तान' की याद आए। 
 
फिलहाल तो प्रतिक्रियाओं से आमिर बेहद खुश हैं और फिल्म से जुड़े लोगों को लग रहा है कि यह फिल्म आय के नए कीर्तिमान बनाएगी।  
Show comments

बॉलीवुड हलचल

मल्टीकलर को-ऑर्ड सेट में पलक तिवारी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

दूसरी शादी के बाद मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु, फिल्म डायरेक्टर ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी

प्राइम डे 2026 का काउंटडाउन शुरू: 6 भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं 15 से ज्यादा फिल्में और शोज, देखिए लिस्ट

61 साल की उम्र में आमिर खान रचायेंगे तीसरी शादी, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, जानें पूरी डिटेल्स

'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से तकनीशियन की मौत, FWICE ने 50 लाख मुआवजे की उठाई मांग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख