Hanuman Chalisa

कैसा रहा दंगल का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड

Webdunia
आमिर खान की फिल्म दंगल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। आमतौर पर जहां फिल्मों की रफ्तार ती‍न दिन के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ जाती है वहीं दंगल दस दिनों बाद भी तेजी से दौड़ रही है। भारत के हर कोने में फिल्म सफल है और आमिर की यह फिल्म सभी को पसंद आ रही है। 

2017 में अक्ष य कुमार की चौथी फिल्म होगी पैडमैन... क्लिक करें 

ब्लू फि ल्म का हिस्सा बनते-बनते रह गईं कंग ना... क्लिक करें

पहले सप्ताह में फिल्म ने 197.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म को सिर्फ छुट्टी का एक ही दिन रविवार का मिला था। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 107.10 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया था। दूसरा वीकेंड भी धमाकेदार रहा है। 


 
दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने लगभग 72.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सातवे दिन 18.59 करोड़, नौवे दिन 23.07 करोड़ और दसवे दिन 31.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने दूसरे रविवार 31.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। दस दिनों में फिल्म ने 270.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीसरे सप्ताह खत्म होने के पहले ही फिल्म तीन सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। 

दंगल ने 50 करोड़ का आंकड़ा दूसरे दिन, 100 करोड़ तीसरे दिन, 150 करोड़ पांचवे दिन, 200 करोड़ आठवें दिन और 250 करोड़ का आंकड़ा दसवें दिन पार किया है। इस बात की प्रबल संभावना है कि 'दंगल' आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पीके' के कलेक्शन को भी पार कर ले। 
 
विदेश में भी फिल्म की सफलता का डंका बज रहा है। 31 दिसम्बर तक फिल्म ने विदेश से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 131.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
 
फिल्म के सामने कोई चुनौती नहीं है। 6 जनवरी को कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है लिहाजा तीसरे सप्ताह में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना धमाकेदार सफर जारी रखेगी। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

नेशनल पेट डे: बॉलीवुड सितारे और उनके फेवरेट साथी, जो जिंदगी को बनाते हैं 'पॉ-फेक्ट'

सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं, अमिताभ बच्चन ने इशारों में दिया समय रैना को जवाब!

'धुरंधर 2' की सफलता के बीच रणवीर सिंह पर फिर छाया 'कांतारा' विवाद, दाखिल करेंगे नया एफिडेविट

मिरर-वर्क लहंगे में शिल्पा शेट्टी ने ढाया कहर, बैकलेस चोली में दिखीं सुपर हॉट

'बैटलग्राउंड सीजन 2' में बड़ा धमाका, प्रियंका चाहर चौधरी और राहुल चौधरी की एंट्री, शिखर धवन फिर बने सुपर मेंटर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख