Hanuman Chalisa

दंगल का बॉक्स ऑफिस पर 20वां दिन

Webdunia
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर नित नए कीर्तिमान बनाती जा रही है। तीसरे सप्ताह में फिल्म प्रवेश कर गई है और अभी भी दर्शकों का प्यार इसे मिल रहा है। फिल्म मल्टीप्लेक्स में मजबूती से जमी है जबकि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में कलेक्शन बहुत कम हो गए हैं। चौथे सप्ताह में दंगल बहुत ही कम सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में नजर आएगी। 

ओ म पुरी की मृत्यु की एक रात पहले ये हुआ था... क्लिक करें


 
फिल्म ने 20 वें दिन 3.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बीस दिन का कुल योग होता है 356.90 करोड़ रुपये। साढ़े तीन सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म है। क्या चार सौ करोड़ तक यह जाएगी? उम्मीद तो बंधती है। 24 जनवरी तक का फिल्म के पास समय है। 25 जनवरी को 'काबिल' और 'रईस' साथ में रिलीज होगी और इस वजह से 'दंगल' बहुत ही कम शो में सिमट जाएगी। 

इस शुक्र वार तीन फिल्मों का धमाल... क्लिक करें 
 
फिल्म ने पचास करोड़ रुपये दो दिन में, 100 करोड़ तीन दिन में, 150 करोड़ पांच दिन में, 200 करोड़ 8 दिन में, 250 करोड 10 दिन में, 300 करोड़ 13 दिन में और 350 करोड़ का आंकड़ा 19 दिन में पार किया। 
 
विदेश में भी फिल्म सफलता का डंका पीट रही है। 10 जनवरी तक फिल्म ने विदेश से 184.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख