Hanuman Chalisa

दंगल और बाहुबली 2 की तुलना नहीं की जानी चाहिए

Webdunia
गुरुवार, 25 मई 2017 (14:44 IST)
आमिर खान का कहना है कि ‘दंगल’ की कमाई की तुलना हाल में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2’ से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि दोनों ही फिल्में अच्छी हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। ‘बाहुबली 2’ के बारे में बताया जा रहा है कि उसने भारत और विदेश में कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्वभर में करीब 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 
 
वहीं चीन में बेहतरीन कमाई की बदौलत आमिर की खेल आधारित ड्रामा फिल्म 'दंगल' भी कमाई के मामले में कुछ ज्यादा पीछे नहीं है। ‘दंगल’ ने विश्वभर में करीब 1,500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
‘दंगल’ के ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ने के सवाल पर आमिर ने कहा, ‘‘मैं काफी खुश हूं कि फिल्म को चीन और दुनियाभर में सराहा जा रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इनकी तुलना की जानी चाहिए। मैंने ‘बाहुबली 2’ नहीं देखी है लेकिन वह एक बड़ी हिट है और मैंने उसके बारे में कई अच्छी बातें सुनी हैं।’’ 
 
‘दंगल’ की कहानी महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटी गीता और बबीता फोगाट के पहलवान बनने के सफर पर आधारित थी। वहीं एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली2’ एक भव्य काल्पनिक ड्रामा है।
 
आमिर ने राजमौली और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दोनों में कोई तुलना नहीं करनी चाहिए। दोनों ही अपने आप में अच्छी फिल्में हैं, दोनों ही भारतीय फिल्में हैं जो देश का नाम रोशन कर रही हैं।’’ 
 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ‘बाहुबली’ पर भी गर्व है और एक भारतीय प्रशंसक होने के नाते मैं इस बात की सराहना जरूर करूंगा कि फिल्म विश्वभर में अच्छा कर रही है।’’ आमिर ने यह बात ‘सचिन:ए बिलियन ड्रीम्स’ के प्रीमियर के दौरान कही।(भाषा) 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

वाणी कपूर ने की 'सपने वर्सेस एवरीवन 2' की तारीफ, बोलीं- ऐसी कहानियां दिल को छू जाती है

राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया छुपा रुस्तम, 'पेड्डी' के सेट पर मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की

Jr NTR की नई फिल्म का नाम होगा 'ड्रैगन', टीजर में दिखी खून-खराबे से भरपूर कहानी

क्या आप जानते हैं Jr NTR का पूरा नाम, 8 साल की उम्र में रखा था फिल्मी दुनिया में कदम

जाह्नवी कपूर का 'मॉडर्न देसी प्रिंसेस लुक, शिफॉन साड़ी में दिखाई ग्लैमरस अदाएं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख