Biodata Maker

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मजाक उड़ाना कॉमेडियन को पड़ा भारी, फैंस से मांगनी पड़ी माफी

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (16:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 7 महीने पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सुशांत को याद कर रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस ने सुशांत और रिया को लेकर एक स्टैंडअप कॉमेडी शो किया जिसे लेकर लोगों में खासा गुस्सा है।

 
मामला इतना बढ़ा और डेनियल की इतनी खिंचाई हुई कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी गई। 11 जनवरी को डेनियल ने एक शो किया। जिसके ऑनलाइन शेयर होते ही हंगामा हो गया। इस शो में डेनियल ने सुशांत को मौत के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ हुए मीडिया ट्रायल पर तंज कसा था। इस पर इतना विरोध हुआ कि डेनियल को इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर माफी मांगनी पड़ी।
 
 
कॉमेडियन ने माफी मांगते हुए एक पोस्ट किया। डेनियल ने लिखा, 'मेरे हाल ही के एक स्टैंडअप वीडियो से दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की भावनाएं आहत हुईं और कइयों ने इस बारे में मुझसे माफी की मांग भी की। इससे मैं सहमत भी हूं।

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
उन्होंने लिखा, एक कॉमेडियन के तौर पर मेरा उद्देश्य हमेशा लोगों को एंटरटेन करने का होता है। एक कॉमेडियन के तौर पर हमेशा मेरा उद्देश्य आपको एंटरटेन करना और हंसाना होता है। हालांकि हो सकता है कि कई बार ऐसा करने में कोई गलती हो जाए।
 
साथ ही डेनियल ने कहा कि उन्होंने गलती से शो में रिया को आरोपों से बरी बता दिया था। जबकि असल में रिया बेल पर रिहा हुई थीं। इस पर डेनियल ने सभी फैंस से माफी मांगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'धुरंधर' देख करण जौहर ने की रणवीर सिह की तारीफ, बताया अपना पसंदीदा परफॉर्मर

कश्मीर में अपने पुश्तैनी घर पहुंचीं संदीपा धर, साझा की भावुक यादें

आलिया भट्ट के दिल के बेहद करीब है भंसाली की फिल्म में निभाया गंगूबाई काठियावाड़ी का किरदार

70 साल पुरानी ड्रेस में आलिया भट्ट ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखिए तस्वीरें

रितिक रोशन भी हुए 'धुरंधर' के दीवाने, बोले- पार्ट 2 का इंतज़ार नहीं कर सकता...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख