'द व्हाइट टाइगर' में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग देख पति निक जोनास ने कही यह बात

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (16:22 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें वह राजकुमार राव और आदर्श गौरव संग नजर आएंगी। 

 
हाल ही में प्रियंका ने पति निक जोनास के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसके बाद निक ने प्रियंका की एक्टिंग की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
 
प्रियंका की परफॉर्मेंस के बारे में निक ने कहा, 'तैयार हो जाइए, क्योंकि यह फिल्म वाकई में अद्भुत है। प्रियंका तुम्हारी परफॉर्मेंस शानदार नजर आ रही है। फिल्म में तुम बेहद दिलचस्प नजर आ रही हो।' इसके साथ ही निक जोनास ने इस फिल्म को थम्ब्स अप दिया है। 

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा, यह कहानी एक परिवार और एक शख्स बलराम हलवाई की स्थिति के बारे में है। बलराम हलवाई का किरदार आदर्श गौरव ने निभाया है। आदर्श गौरव बेहद होनहार कलाकारों में से एक हैं जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला.. एक छोटे गांव से निकलकर बलराम का भारत में कामयाब कारोबारी बनता है.. और कैसे भूख और अवसर की कमी एक इंसान को जिंदा रहने पर मजबूर करती है।
 
यह फिल्म 2008 के सर्वोश्रेष्ठ उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' पर आधारित है। अरविंद अडिगा के लिखे इस उपन्यास को बहुत लोगों ने पसंद किया था। फिल्म में प्रियंका पिंकी मैडम और राजकुमार उनके पति अशोक के किरदार में हैं। उपन्यास की कहानी भारत में गरीबी, भ्रष्टाचार और संघर्ष के मुद्दों को उजागर करती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Telly Awards 2025 में भाबीजी घर पर हैं, चार बड़े अवॉर्ड किए अपने नाम

सीक्विन्ड साड़ियों से लेकर शाही लहंगों तक, देखिए ईशा कोप्पिकर की बेहतरीन फेस्टिव स्टाइल गाइड

इंजीनियरिंग छोड़ कृति सेनन ने चुनी थी एक्टिंग की राह, साउथ इंडस्ट्री से किया था डेब्यू

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्पेशल कैमियो करती दिखेंगी जेनिफर विंगेट!

व्हाइट मिडी ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख