13 साल की उम्र में 43 साल के शख्स से सरोज खान ने रचाई थी शादी

WD Entertainment Desk
बुधवार, 3 जुलाई 2024 (17:19 IST)
Saroj Khan death anniversary: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है। अपने चार दशक लंबे करियर में उन्होंने करीब 350 फिल्मों के तीन हजार से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए थे। 3 जुलाई को सरोज खान की डेथ एनिवर्सरी है।
 
सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। 50 के दशक में सरोज ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल के साथ ट्रेनिंग ली थी। 
 
इसी दौरान उनके बीच प्यार हुआ और सिर्फ 13 साल की उम्र में सरोज ने 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 30 साल का फासला था। सरोज ने इसके साथ ही इस्लाम धर्म भी कबूल किया था। सोहनलाल की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उनके चार बच्चे थे। 
 
सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरे शादी हो गई थी। सरोज खान ने यह भी बताया था कि मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबुल किया था। उस वक्त मुझसे कई लोगों ने पूछा कि मुझ पर कोई दबाव तो नहीं है लेकिन ऐसा नहीं था। मुझे इस्लाम धर्म से प्रेरणा मिलती है। 
 
वहीं सरोज से शादी के वक्त सोहनलाल ने अपनी पहली शादी की बात नहीं बताई थी। 1963 में सरोज खान के बेटे हामिद (जो अब राजू के नाम से प्रसिद्ध है) का जन्म हुआ तब उन्हें सोहनलाल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में पता चला। बच्चों के जन्म के बाद सोहनलाल ने उन्हें अपना नाम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सरोज खान और सोहनलाल के बीच दूरियां आ गईं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

घर में मृत पाए गए किल बिल फेम एक्टर माइलक मैडसेन, कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई जान

दो महाद्वीपों में एक साथ लॉन्च हुआ 'रामायणम्' का टीजर, भारतीय सिनेमा के लिए है यह ऐतिहासिक पल

द बंगाल फाइल्स के नेवर अगेन USA टूर का दमदार प्रोमो रिलीज, सामने आई प्रीमियर डेट्स

बड़े धमाके की तैयारी में श्रीलीला! महबूब स्टूडियो में हुई स्पॉट

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग की सगाई, बताया कैसे हुई थी पहली मुलाकात

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख