Fighter में मिनी के रूप में अपनी चमकदार एंट्री से दीपिका पादुकोण ने किया फैंस को उत्साहित

रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (14:49 IST)
Film Fighter Deepika Padukone: बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के बीच फिल्म को देखने को लेकर उत्साह किस तरह से अपने चरम पर है। 
 
फिल्म में दीपिका पादुकोण वायुसेना पायलट की भूमिका निभा रही हैं और नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने एक निडर एविएटर की उनकी भूमिका में जान फूंकी है, जो बड़ी होशियारी से प्लेन्स को संभालती है, और यह दर्शकों के लिए फिल्म देखते समय एक नए खुलासे की तरह है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

फिल्म दीपिका के जिस पक्ष को प्रदर्शित करती है, उसे सिल्वर स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा गया है। दीपिका को उनके फैनडम से मिलने वाला खूब सारा प्यार उन्हें अलग बनाता है। इस तरह से एक्ट्रेस मेल सुपरस्टार्स के समान ही इंडस्ट्री में दम रखती हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

ये बात खुल्लम खुल्ला थिएटर में 'फाइटर' के शो के दौरान देखने मिल रही है कि फैन्स फिल्म में दीपिका की एंट्री सीक्वेंस के दौरान चीयर, हूटिंग और सीटी बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
 
वायु सेना की वर्दी में सजी-धजी, एविएटर के रूप में, अपने हर कदम पर आत्मविश्वास से भरी दीपिका, जैसे ही स्क्रीन पर एंट्री लेती हैं, सिनेमा हॉल उत्साह में गूंज उठ रहे हैं।
 
फैंस से मिल रहे प्यार और तारीफों के इस भाव ने यह साबित कर दिया है कि दीपिका का उनके दर्शकों पर किस तरह का असर है, खास कर के उनके फैंस पर स्टारडम की पारंपरिक सीमाओं को पार करते हुए एक्ट्रेस का असर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख