Publish Date: Fri, 14 Nov 2025 (12:14 IST)
Updated Date: Fri, 14 Nov 2025 (12:18 IST)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। दोनों अपनी शादी की सातवी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।
दीपिका और रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में पहली बार साथ काम किया था। इसी के बाद से दोनों की नजदीकियों की चर्चा थी। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें शेयर की थी।
जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया था कि वे शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ कभी लिव इन रिलेशनशिप में क्यों नहीं रहीं? इस पर उन्होंने कहा था कि अगर हम पहले ही साथ में रहना शुरू कर देते तो हम एक-दूसरे के बारे में बाद में क्या जानने की कोशिश करते?
शादी के बाद दिए इस इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था, ये साल ऐसा ही रहा, साथ में रहना और एक-दूसरे को जानना। मैं ये कहना चाहती हूं कि हमने अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला लिया। मुझे पता है कि लोग शादी को लेकर थोड़े रुखे होते हैं, लेकिन ये हमारा अनुभव नहीं है। हम शादी में विश्वास करते हैं और हम इसके हर पल का आनंद ले रहे हैं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते दिनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें