Dharma Sangrah

दुनिया की 90 खास महिलाओं में से एक बनीं दीपिका पादुकोण, 'द शिफ्ट' में मिली जगह

WD Entertainment Desk
रविवार, 27 जुलाई 2025 (15:38 IST)
ग्लोबल कल्चर मैगजीन 'द शिफ्ट' ने अपनी नई लिस्ट जारी की है, जिसमें 90 से ज्यादा खास महिलाओं के नाम शामिल हैं। ये महिलाएं एक्टिविज़्म, क्रिएटिविटी, लीडरशिप और संस्कृति के क्षेत्र में अलग पहचान रखती हैं। इस लिस्ट में अमल क्लूनी, मारिस्का हार्जिटे, सेलेना गोमेज़, बिली आयलिश, एंजेलिना जोली, अमांडा गॉरमन, जेसिका चैस्टेन, ओलिविया रोड्रिगो, लूसी लियू, मिस्टी कोपलैंड, बिली जीन किंग और भारत से दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।
 
एक ग्लोबल आइकन के तौर पर दीपिका की पहचान सिर्फ उनके फिल्मी सफर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मान उनके मेंटल हेल्थ जागरूकता और ‘लिव लव लाफ फाउंडेशन’ के ज़रिए महिलाओं को सशक्त बनाने के काम को भी दर्शाता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

इस गर्व वाले पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 91 साल की मेहनत और बदलाव की सोच को समर्पित, ग्लोरिया स्टाइनम को सम्मान देते हुए द शिफ्ट उन 90 लोगों को चुन रहा है जो आगे का समय बदल रहे हैं। @theshiftison इस सम्मान के लिए दिल से शुक्रिया… #TheShiftIsOn
 
ग्लोरिया स्टाइनम के 91 साल के काम को सम्मान देने वाले द शिफ्ट 90 प्लस वन खास एडिशन में दीपिका पादुकोण के विचार भी शामिल किए गए हैं। दीपिका ने कहा, मेरे लिए सफलता सिर्फ काम में मिलने वाली पहचान नहीं है, बल्कि मानसिक सेहत और खुद की देखभाल भी बहुत ज़रूरी है। मैं मानती हूं कि धैर्य, संतुलन, नियमितता और सच्चाई की अपनी एक ताकत होती है। मैं चाहती हूं कि नई पीढ़ी भी इन बातों को उतनी ही अहमियत दे।
 
दीपिका ने लिव लव लाफ फाउंडेशन शुरू की, जो मानसिक तनाव और चिंता से जूझ रहे लोगों की मदद करता है। उन्होंने कई लोगों की ज़िंदगी में बदलाव लाया है। फिल्मों के बाहर भी दीपिका का असर दिखता है, उन्होंने विदेशों में भी काम किया है और बड़े-बड़े मंचों पर नजर आई हैं। उन्हें कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं और वो आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं। हाल ही में वो 2026 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर नाम पाने वाली पहली भारतीय बनी हैं, जो बहुत गर्व की बात है।
 
दो बड़ी उपलब्धियाँ एक ग्लोबल लीडरशिप लिस्ट में नाम और एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म में अगली भूमिका, दीपिका पादुकोण को आज की असली लीडर और प्रेरणा का प्रतीक बना रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकलीन फर्नांडिस से जरीन खान तक, ये एक्ट्रेसेस कैट मॉम होने पर महसूस करती हैं गर्व

31 अक्टूबर को 3 फिल्मों की टक्कर: Single Salma, The Taj Story और One Two Cha Cha Chaa में कौन मारेगा बाजी

70 साल की उम्र में पिता बने हॉलीवुड एक्टर केल्सी ग्रामर, चौथी पत्नी ने दिया आठवें बच्चे को जन्म

प्रेमचंद की 22 कहानियों का 22 भाषाओं में हुआ नॉन स्टॉप मंचन, गिनीज बुक में दर्ज होगा रिकॉर्ड

दिलजीत दोसांझ को भारी पड़ा अमिताभ बच्चन के पैर छूना, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने दी धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख