जाह्नवी को छोड़ दीपिका के साथ ही रोमांस करना चाहते हैं 'सिम्बा'

Webdunia
डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा' के लिए बहुत उत्साहित हैं। इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया गया जिसमें लीड एक्टर रणवीर सिंह का मज़ेदार पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार सभी को पसंद आ रहा है। रोहित इस फिल्म से एक नया और अनोखा पुलिस इंस्पेक्टर इंट्रोड्युस कर रहे हैं। इसकी तैयारियां चल रही हैं। लेकिन अब तक फिल्म की हीरोइन तय नहीं हुई है। 
 
खबर थी कि फिल्म में जाह्नवी कपूर को लेने की बातें की जा रही हैं। इसके बाद खबर थी कि रणवीर सिंह फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सुझा रहे हैं। वे काफी समय से रोहित को दीपिका के नाम के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
दीपिका और रणवीर की रिलेशनशिप हर कोई जानता है। इन लव-बर्ड्स की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री भी उनके फैंस को बहुत पसंद है। फिल्म सिम्बा में अब तक हीरोइन तय ना होना रणवीर की वजह से है। वे हर बार दीपिका का नाम सजेस्ट करते हैं। वे फिल्म में दीपिका के साथ ही रोमांस करना चाहते हैं। 
 
दीपिका और रणवीर की हर फिल्म अब तक सुपरहिट रही है। यहां तक कि फिल्म 'पद्मावत' में दोनों ने रोमांस नहीं किया, बावजुद इसके यह फिल्म सुपरहिट रही। रणवीर को दीपिका की कंपनी बहुत अच्छी लगती है। रणवीर की इसी ज़िद के कारण रोहित मान गए हैं और दीपिका को फिल्म ऑफर की जानी है। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन आखिर 'सिम्बा' की बात रोहित कैसे टाल सकते हैं। 
 
रणवीर दोबारा फिल्म में दीपिका के सतह रोमांस करते नज़र आ सकते हैं। हाल ही में एक रेडियो शो के दौरान करण जौहर ने भी कहा था कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों को हमेशा एक-दूसरे की जरूरत होती है लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण यह मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर इनका लांग-डिस्टेंस रिलेशनशिप रहा तो इनका ब्रेकअप हो जाएगा। 

ALSO READ: पद्मावत को सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे हुए... लोगों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
 
दीपिका पादुकोण, विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सपना दीदी' में इरफान खान के साथ नज़र आने वाली थीं लेकिन इरफान की बीमारी के चलते फिल्म अभी रुकी हुई है। इसलिए दीपिका के पास दूसरी फिल्म करने का समय है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा ने कि ‍रिलेशनशिप को लेकर बात, बोले- रिश्तों को आइसक्रीम समझे...

सिकंदर के मेकर्स को लगा झटका, एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होने जा रही नई दयाबेन की एंट्री, असित मोदी ने दिया जवाब

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

सलमान खान की सिकंदर ने रिलीज के साथ ही बनाया यह धांसू रिकॉर्ड!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख