Hanuman Chalisa

पद्मावती में दीपिका की कास्ट्युम : कीमत 20 लाख रुपये, वजन 30 किलो

Webdunia
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में रानी पद्मावती यानी कि दीपिका पादुकोण की कॉस्ट्युम की की तारीफ हो रही है। साथ में दीपिका भी रानी के लिबास में बेहद आकर्षक और खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीपिका अपने प्रोफेशनल स्वभाव और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म के कॉस्ट्युम डिज़ाइनर्स भी हैरान है कि दीपिका ने कैसे इतनी भारी और रॉयल ड्रेसेस में कई घंटे लगातार शूटिंग की है। 
   
दीपिका की ड्रेसेस फेमस डिज़ाइनर जोड़ी रिंपल और हरप्रीत नरुला ने तैयार की है। दीपिका ने लगातार हर दिन 12 से 14 घंटे शूट किया। यह 100 दिन तक जारी रहा। वजनदार कॉस्ट्युम और ज्वेलरी पहन कर इतने लंबे समय तक शूटिंग करना बच्चों का खेल नहीं है। दीपिका ने बिना किसी शिकायत के फिल्म की शूटिंग की और किरदार में जान डाल दी है।  
 
संजय लीला भंसाली जब फिल्म बनाते हैं तो पैसों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। कास्ट्यूम्स पर उन्होंने खूब पैसा बहाया। कहा जा रहा है कि दीपिका की हर कॉस्ट्युम लगभग 20 लाख रुपये की है जिनका वज़न 30 किलो से ज़्यादा है। 
 
दीपिका ने इससे पहले भी फिल्म 'गोलियां की रासलीला रामलीला' में 30 किलो का लहंगा पहना था लेकिन वह सिर्फ पोस्टर फोटोशूट के लिए ही था। 'बाजीराव मस्तानी' में भी उन्होंने करीब 20 किलो का एक भारी योद्धा कवच 2 सीन के लिए पहना था, लेकिन पद्मावती में दीपिका ने पूरी ही फिल्म में इस तरह भी भारी कॉस्ट्युम पहनी है। 
 
कॉस्ट्युम भारी इसलिए है क्योंकि सही चीज़ बनाने के लिए पारंपरिक तरीके से काम किया गया है। जैसे मुक्के का काम, पाक्को भारत, सल्मा और सितारा, गोकरू और डुंका का काम। इसलिए घाघरा और बाकी कॉस्ट्युम भारी बने है। 
 
दीपिका को तैयार होने में कम से कम तीन घंटे लगते थे, लेकिन इसकी उन्होंने कभी शिकायत नहीं की। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आराध्या बच्चन का ऑफिशियल डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ लूटी लाइमलाइट

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा- वो हैं 'क्विंटेसेंशियल हीरोइन'

IMDb पर छाया 'सपने वर्सेज एवरीवन 2', TVF ने फिर साबित की कंटेंट की ताकत

2027 में बड़े सिनेमाई दौर के लिए तैयार प्रभास, फौजी और स्पिरिट का तगड़ा वर्क शेड्यूल

हत्या का दोषी निकला अमिताभ-रणवीर सिंह संग काम करने वाला एक्टर, 12 साल तक नाम बदलकर फिल्मों में करता रहा काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख