Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी के बाद भी दीपिका-रणवीर को किसिंग सीन पर आपत्ति नहीं

Advertiesment
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड के ज्यादातर कपल शादी होते ही फिल्म साइन करने के पहले नो किसिंग पॉलिसी के बारे में बता देते हैं। वे निर्माता-निर्देशक को कह देते हैं कि अब वे स्क्रीन पर चुम्बन दृश्य नहीं करेंगे। यह बात बेहद अजीब लगती है कि शादी के बाद अचानक ऐसा क्या हो गया जो उन्हें किसिंग सीन करने पर आपत्ति हो गई। 
 
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की। एक इंटरव्यू में दीपिका से पूछा गया कि क्या वे भी अब नो किसिंग पॉलिसी के तहत फिल्मों में काम करेंगी, लेकिन दीपिका ने चौंका देने वाला जवाब दिया। 
दीपिका का कहना है कि ये बात आउटडेटेट हो चुकी है। यदि वे ऐसा करती हैं तो 50 साल पीछे हो जाएंगी। उनका और रणवीर का इस तरह का कोई विचार नहीं है। 
 
फिलहाल रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'सिम्बा' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसके बाद दीपिका और रणवीर हनीमून पर जाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठंड में ईशा गुप्ता के हॉट फोटो ने बढ़ाया तापमान