दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह की हो गई सगाई!

Webdunia
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी जगजाहिर है लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की। इस बार उनके फैंस के लिए कुछ नया और रोमांचक सामने आया है। 
 
दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी बहन अनीषा पादुकोण के साथ बंगलुरु के एक कॉमेडी शो गई थी, जहां पर उनकी रिंग फिंगर में एक खूबसूरत अंगूठी देखी गई। इसके अलावा दीपिका और रणवीर लंदन एक सीक्रेट हॉलीडे के लिए भी गए थे वहां भी उन्हें अंगुठी पहने देखा गया था। रणवीर-दीपिका हाल ही में मुकेश अंबानी के गणपति समारोह में भी एक दूजे का हाथ पकड़े देखे गए थे। यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या वाकई रणवीर ने दीपिका को प्रपोज़ किया है?
 
कुछ दिनों पहले भी रणवीर और दीपिका को अपने दोस्तों के साथ एक लाउंज में पार्टी करते देखा गया था। दीपिका और रणवीर के बीच हुए कुछ इंटीमेट पलों को फोटोग्राफर्स ने कैमरे में भी कैद किया था। दीपिका, रणवीर की गोद में भी बैठी थीं और रणवीर ने उन्हें हग भी किया था। पार्टी में वरुण धवन की गर्लफ्रैंड नताशा दलाल के अलावा, दीपिका के कथित एक्स-बॉयफ्रैंड युवराज सिंह भी शामिल थे। 
 
वैसे पिछले साल भी रणवीर-दीपिका की सगाई की खबरें फैली थीं क्योंकि दीपिका को बड़ी रिंग पहने देखा गया था, लेकिन उनके राइट हैंड पर। इस बार उनकी रिंग फिंगर में ही रिंग देखी गई है इसलिए फैंस को बेसब्री से उनकी सगाई की घोषणा का इंतज़ार है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्विमिंग पूल किनारे मोनालिसा का सिजलिंग अंदाज, वेकेशन से शेयर की बोल्ड तस्वीरें

एटली, अल्लू अर्जुन और सन पिक्चर्स साथ ला रहे मेगा पैन-इंडिया फिल्म AA22 X A6

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील मिलकर मचाएंगे धमाका, इस दिन से शुरू हो रही NTRNeel की शूटिंग

कुणाल कामरा को मिला Bigg Boss का ऑफर, बोले- पागलखाने जाना पसंद करूंगा...

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने रचा इतिहास, लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर लगेगी फिल्म की प्रतिमा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख