Hanuman Chalisa

देवोलीना भट्टाचार्जी के दोस्त की अमेरिका में हत्या, एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

देवोलीना ने दोस्त के पार्थिव शरीर को वापस भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है

WD Entertainment Desk
शनिवार, 2 मार्च 2024 (11:46 IST)
Devoleena Bhattacharjee Post: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी निजी जिंदगी के अपडेट शेयर करती हैं। हाल ही में देवोलीना ने एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 
 
देवोलीना भट्टाचार्जी ने पोस्ट शेयर करके पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। देवोलीना ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और पीएम मोदी को टैग भी किया है। उन्होंने उनसे दोस्त के पार्थिव शरीर को वापस भारत लाने में मदद करने की गुहार लगाई है।
 
देवोलीना ने लिखा, मेरे दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका के सेंट लुइस अकेडमी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार में इकलौता था। उसकी मां की तीन साल पहले मौत हो गई थी, पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। लेकिन आरोपियों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। 

ALSO READ: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश में धमाकेदार परफार्मेंस के बाद रवाना हुईं रिहाना, बोलीं- आई लव इंडिया
 
उन्होंने लिखा, उसके कुछ दोस्तों के अलावा उसके परिवार में कोई नहीं बचा है, जो उसके लिए लड़ सके। वह कोलकाता का रहने वाला था। वह कमाल का डांसर था, और पीएचडी कर रहा था। वह शाम को वॉक पर निकला था कि अचानक एक अज्ञात शख्स ने उसे गोली मार दी। अमेरिका में कुछ दोस्त डेड बॉडी लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है। भारतीय दूतावास, प्लीज देखें। कम से कम हमें उसकी हत्या का कारण पता होना चाहिए।
 
बता दें कि देवोलीना को टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता मिली है। वह बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी है। देवोलीना ने पिछले सा शहनवाज शेख संग कोर्ट मैरिज करके सभी को चौंका दिया था। शहनवाज देवोलीना के जिम ट्रेनर हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख