पुराने दिनों को याद करके भावुक हुए धर्मेंद्र, बताया- फिल्मों में आने से पहले करते थे यह काम

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (13:58 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 6 दशक हो गए हैं। उनकी छवि इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में स्थापित हुई लेकिन उन्होंने कई सारी सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों में भी काम किया है। धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग के जरिए जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की है।

 
एक समय ऐसा भी रहा था जब धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में दाखिल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। हाल ही में धमेन्द्र ने इंडियन आइडल के मंच पर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बातें कहीं।

ALSO READ: शिकारा : फिल्म समीक्षा
 
धर्मेन्द्र ने कहा, फिल्मों में करियर बनाने से पहले मैं गैराज में रहा करता था। मुंबई में मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था। उस समय मैं ड्रिलिंग फर्म में काम किया करता था। मुझे सिर्फ 200 रुपए मिलते थे। इतने में मेरा गुजारा नहीं हो पाता था। इसलिए इसके बाद मुझे और पैसा कमाने के लिए ओवरटाइम करना पड़ा था।
 
धर्मेद्र पंजाब के जाट परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। लुधियाना से 10 किमी दूर बसे गांव सानेहवाल के रहने वाले धर्मेन्द्र ने 60, 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया है। 
 
धर्मेंद्र की प्रमुख फिल्मों में हकीकत, फूल और पत्थर, समाधि, ब्लैक मेल, शोले, प्रोफेसर प्यारेलाल, रजिया सुलतान, पुलिसवाला गुंडा, यमला पगला दीवाना और अपने शामिल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुपर डांसर चैप्टर 5 में लौटेगा 90 के दशक का जादू, करिश्मा कपूर बनेंगी खास मेहमान

ट्रांसपेरेंट टॉप में दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गाना बिजुरिया रिलीज, वरुण-जाह्नवी ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

गौहर खान और जैद दरबार के घर फिर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

देसी एक्शन, दमदार इमोशंस और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट, अनुराग कश्यप की निशांची का ट्रेलर हुआ रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख