Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धूम 4 के लिए सलमान खान फाइनल, यह बड़ा हीरो भी सल्लू के साथ आएगा नजर

हमें फॉलो करें धूम 4  के लिए सलमान खान फाइनल, यह बड़ा हीरो भी सल्लू के साथ आएगा नजर
सलमान खान की रेस 3 भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही है, लेकिन इससे उनके स्टारडम पर रत्ती पर भी असर नहीं पड़ा है। उनकी डिमांड वैसी बनी हुई है। 
 
खबर है कि आदित्य चोपड़ा ने धूम 4 के लिए सलमान को फाइनल कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह ही डील लॉक्ड हुई है। आदित्य चोपड़ा इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाना चाहते हैं। धूम सीरिज की यह सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसीलिए सलमान खान को फाइनल किया गया है। 
 
सलमान खान इस फिल्म के लिए नया लुक अपनाएंगे। वे लंबे बालों के साथ नजर आ सकते हैं। यह स्टार पहली बार सलमान के साथ... 
webdunia

फिल्म में आदित्य चोपड़ा के खास हीरो रणवीर सिंह भी होंगे। रणवीर यश राज फिल्म्स की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सलमान और रणवीर पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। दोनों इतने बड़े स्टार्स को साथ में देखना रोमांचकारी अनुभव होगा। 
 
धूम सीरिज की तीनों फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा रहे हैं। धूम 4 से उनकी छुट्टी कर दी गई है। आदित्य चोपड़ा अब धूम सीरिज को रिबूट करना चाहते हैं और चौथे भाग में कई नए किरदार जोड़े जाएंगे। निर्देशन की जवाबदारी... 
webdunia

फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी। 130 दिनों तक नॉन स्टॉप शूटिंग चलेगी। फिल्म को ज्यादातर दुबई में फिल्माया जाएगा। साथ ही कुछ अन्य देशों में भी शूटिंग होगी। फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाएगा। 
 
निर्देशन की जवाबदारी निभाएंगे विजय कृष्ण आचार्य उर्फ विक्टर जो इस समय 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में व्यस्त हैं। वे धूम 3 का निर्देशन भी कर चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गाजियाबाद में होगी दबंग 3 की शूटिंग, इस बार असली पुलिस इंस्पेक्टर पर आधारित 'चुलबुल पांडे' की कहानी